मां ने बेटे को बल्ले से पीट-पीटकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे में एक मां पर अपने 13 साल के बेटे को बल्ले से पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगा है। यह आरोप बेटे की मौत के बाद उसके पति ने लगाया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले को घरेलू विवाद का मामला माना है।
डीएनए के अनुसार, राखी बलपांडे नाम की 36 वर्षीय महिला के खिलाफ विश्रांतवादी थाने में शिकायत दी गई है। शिकायत के अनुसार महिला पिछले कुछ सालों से अपने पति से तलाक लेकर अपने बेटे के साथ रह रही थी। महिला ने प्रेम विवाह किया था जिसके बाद ये बेटा पैदा हुआ था।
मृतक की पहचान चैतन्य बालपांडे नाम से हुई है जिसे मारने के बाद राखी ने उसे एक अस्पताल में ले गई जहां उसे कई जगह गंभीर चोंटें नजर आईं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा बाथरूम में फिसलकर गिर गया था।
गलत इरादे से मां को छूने दौड़ा था बेटा?
खबरों के अनुसार, बेटा चैतन्य बलपांडे शारीरिक रूप से अक्षम था। वह अपनी मां को गलत इरादे से छूने के लिए दौड़ा था जिससे उसकी मां राखी ने उसे बल्ले से पीट पीटकर मार डाला।
वहीं राखी से अलग होने के बाद उसका पति नागपुर में रहता था। उसे जब अपने बेटे की मौत की खबर मिली तो उसने राखी के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। यह कहा जा रहा है कि महिला पुणे की एक मल्टीनेशनल कंपनी के प्रशासनिक विभाग में एक बड़े पद पर तैनात है।
पुलिस के अनुसार राखी बलपांडे के खिलाफ अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।