फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Pune engineer kills father over childhood grudge

बाप की हत्या कर फूट-फूटकर रोया बच्चा

Sun, 19 Apr 2015 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Apr 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
Pune engineer kills father over childhood grudge

पुणे के एक 28 साल के ऑटोमोबाइल इंजीनियर को अपने पिता की हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह लड़का अपने पिता से बचपन से नाराज था और उनसे ईर्ष्या रखता था।

विज्ञापन


पुणे शहर पुलिस क्षेत्राधिकार के तहत आने वाली सांग्वी पुलिस ने प्रदीप कुमार मुरगन (28) को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक वह पुणे के पिंपले सौदागर के वृदावन पार्क के पास रहता था।
विज्ञापन


प्रदीप कुमार को अपने पिता सीएम मुरगन के हत्या के जुर्म में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। यह वारदात पड़ोसी अनैया स्वामी (52) के हरकत में आने के बाद प्रकाश में आया। उन्होंने ही इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह घटना प्रदीप कुमरा के घर पर गुरुवार रात 10:30 बजे के आस पास हुई। शिकायतकर्ता ने देखा कि आरोपी सोसायटी के स्वीमिंग पूल के पास बैठकर फूट-फूट कर रो रहा था। मृतक एक ऑटोमोबाइल कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता था और जल्द ही रिटायर होने वाला था।

प्रदीप ने बताया बचपन में उसके पिता पीड़ते थे

Pune engineer kills father over childhood grudge

सांग्वी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर सैफान मुजावर ने बताया कि आरोपी पिछले तीन साल से पिंपले सौदागर में एक किराए के घर में रह रहा था। वह एक मंटीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी में बतौर ऑटोमोबाइल इंजीनियर काम कर रहा था। आरोपी की एक महीने पहले ही शादी हुई थी।

प्रदीप कुमार ने अपने पिता पर उसकी लाइफ तबाह करने का आरोप लगाया और अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। प्रदीप कुमार ने बताया कि जब वह 10 साल का था तब उसके पिता ने एक दूसरी महिला से शादी कर ली थी।

शुरुआत में उसकी मां और उसकी सौतेली मां एक ही छत के नीचे रहते थे। लेकिन उसने बताया कि उसकी सौतेली मां ने उसके जीवन को नरक बना दिया था।

प्रदीप ने बताया कि उसके पिता उसे अक्सर पीड़ते थे। उसने बताया कि बच्चा होने के नाते उसे कभी भी अपने माता-पिता से वो प्यार नहीं मिला जो वो चाहता था क्योंकि उसके मां-बाप अक्सर लड़ा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed