{"_id":"c819284b728a384e160027b43c7d15a7","slug":"puducherry-man-raped-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अंकल पहले मुझे बेहोश करते, फिर मुझसे रेप करते...'","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
'अंकल पहले मुझे बेहोश करते, फिर मुझसे रेप करते...'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'अंकल मुझे कोल्ड ड्रिंक पीने को देते थे, वह पीकर मैं अपना सुध-बुध खो देती थी। इसके बाद वह मुझसे रेप करते थे।'
विज्ञापन
ऐसा कहना है पुडुचेरी की रहने वाली 13 वर्षीय नंदा (परिवर्तित नाम) का। वह आठ महीने की गर्भवती है।
उसकी चाची की शिकायत पर पुलिस ने 51 वर्षीय टी गणेशन को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने बताया कि दुकानदार गणेशन ने उसे बेहोश कर कई बार रेप किया।
टीओआई के अनुसार, नंदा के गर्भवती होने की सूचना पर स्कूल प्रशासन ने उसे स्कूल आने से रोक दिया।
यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब नंदा की चाची बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विद्या रामकुमार से उसे सरकारी घर में रहने की व्यवस्था करने की बात कही।
नंदा की चाची ने बताया कि उसके पिता एक मजदूर थे। उनकी एक महीने पहले मौत हो गई। उसकी मां की आर्थिक स्थिति खराब है वह उसकी देखभाल नहीं कर सकती।
समिति ने नंदा की मां को मामले की शिकायत पुलिस से करने को कही लेकिन वह नहीं गई। इस पर समिति ने लड़की और उसकी चाची का बयान रिकॉर्ड करके पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन