{"_id":"8077e04edc919505666c1ebe66a4e1e2","slug":"public-attacked-on-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को जमकर पीटा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
डकैती के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को जमकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/मोरना (मुजफ्फरनगर)
Updated Fri, 19 Jun 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर पुलिस गुरुवार को भोपा थाना क्षेत्र के योगेंद्र नगर गांव की बंगाली बस्ती में डकैती के आरोपियों की तलाश में आई थी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इस बीच गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी और आरोपियों को छुड़ा लिया।
शुक्रताल खादर के गांव योगेंद्र नगर में बंगाली बस्ती है। यह इलाका भोपा थाना क्षेत्र की आखिरी सीमा पर है। गुरुवार को भोपा पुलिस को सूचना दिए बिना बिजनौर से आई पुलिस टीम सीधे योगेंद्र नगर पहुंच गई।
पुलिस को बिजनौर के गांव बड़कली में सबरुद्दीन के घर हुई लाखों की डकैती में शामिल बदमाशों की तलाश थी। सबरुद्दीन ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि योगेंद्र नगर गांव के दो युवक भी डकैती में शामिल थे। गांव में पुलिस को देख ग्रामीण हक्के-बक्के रह गए। पुलिस को मिली सूचना सही थी, तलाश के बाद दोनों युवक गांव में ही मिल गए।
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसी बीच महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। हाथापाई में महिलाओं को भी चोटें आईं। बिजनौर से आई पुलिस टीम मुकाबला नहीं कर पाई और ग्रामीणों ने आरोपियों को छुड़ा लिया। पुलिस को जैसे-तैसे लौटना पड़ा।
उधर, इस मामले में भोपा पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी। प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि बिना सूचना के बिजनौर पुलिस योगेंद्र नगर पहुंची थी। मामले में भोपा पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।