फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Psychologist cuts her abusive husband into pieces in Mexico City

बेरहम पत्नी ने पति को मारकर टुकड़ों में काटा

Sat, 20 Dec 2014 01:09 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
Psychologist cuts her abusive husband into pieces in Mexico City

अपने पति की हत्या करने वाली एक साइकोलॉजिस्ट ने उसके अवशेषों को मैक्सिको से बाहर फेकने से पहले लगातार उसके दोस्तों और परिवार के लोगों को मैसेज भेजती रही ताकि किसी को भी उसके मरने का शक न हो।

विज्ञापन


आरोपी साइकोलॉजिस्ट मारिया एलेजांद्रा लाफ्यूंटे ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे बुरी तरह मारता था और गंदी गालियां देता था, जिससे ऊब कर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


मारिया ने घटना को अंजाम देने से पहले अपने पति को नींद की गोलियां खिला दीं, जिसके चलते वह गहरी नींद में सो गया और फिर उसपे मौका देखकर उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपने पति ऐलन करेरा क्यूलर (41) के शरीर को कई टुकडों में काट डाला और फिर उन्हें कई अलग-अलग बैग में भरकर शहर के बाहर फेंक दिया।

ऐसे फंस गई ये शातिर कातिल

Psychologist cuts her abusive husband into pieces in Mexico City

डेली मेल के अनुसार, मामले का खुलासा तब हुआ जब पार्क में खेलते समय बच्चों को ऐलन का सिर दिखाई दिया। इसके बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने डीएनए के जरिए पता लगाया कि मरने वाला शख्स मारिया का पति है।

पुलिस ने उसके और भी अंगों को खोज निकाला। हालांकि इस दौरान मारिया ने विधवा होने का गम दिखाते हुए आंसू बहाए, लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट ने उसकी साजिश का खुलासा कर दिया।

दरअसल, फोरेंसिक टीम को उसके घर में ही ऐलन के खून के धब्बे मिल गए। बाथरूम के फ्लश में भी कुछ टुकड़े बरामद हुए। इसके बाद आरोपी ने खुद के मानसिक रूप से बीमार होने का बहाना बनाते हुए कोर्ट में जाने से बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने डॉक्टरों से उसकी रिपोर्ट मांगी जिसके बाद वह पूरी तरह ठीक पाई गई।

मैक्सिको की पुलिस को अब इस मामले के कोर्ट में शुरू का इंतजार है, जहां उस पर पति की हत्या का मुकदमा चलेगा।

लंदन: हथौड़े से पत्नी को मारा, काटा बेटी का गला

Psychologist cuts her abusive husband into pieces in Mexico City

वहीं, पूर्वी लंदन के हैकने शहर में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी और बेटी की दर्दनाक हत्या कर दी। हत्या का दोषी पाए जाने के बाद अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है।

पुलिस के अनुसार, रोजाना होने वाली लड़ाई से परेशान होकर घर छोड़ने जा रही वैलेरी फोर्ड को उसके आरोपी पति रोनॉल्ड मैकॉय को हथौड़े से बुरी तरह पीटा। यही नहीं, उसने स्कू् ड्राइवर से भी पर हमला बोला।

इसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से मासूम बच्ची का भी गला काट दिया। हालांकि बाद में उसने सफाई देते हुए कहा कि उसने अपने बचाव में पत्नी पर हमला बोला था और वह गलती से मर गई।

उसके इस वहशीपन पर कोर्ट ने भी नाराजगी जाहिर की और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed