'साइको बैंकर' ने दो वेश्याओं को घर ले जाकर ये क्या किया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग में एक ब्रिटिश साइको बैंकर रूरिक जटिंग ने अपने अपार्टमेंट में एक महिला की हत्या कर दी। हत्या करने से कुछ मिनट पहले ही उसने अपने दोस्त को मैसेज करके बताया था कि वह महिला उसके घर में आ रही बदबू से परेशान है और वहां से दूर जाना चाहती है।
सेनेग मजीसी ने हत्या से पहले अपने दोस्त को बीते 1 नवंबर की रात करीब साढे़ तीन बजे मैसेज भेजा था। इसके बाद 3:45 बजे अपार्टमेंट पहुंची पुलिस को वह मृत अवस्था में मिली। उसके गले और कमर के निचले हिस्से पर चाकू से बुरी तरह वार किए गए थे।
घर की छानबीन के दौरान पुलिस को बालकनी से एक और महिला की लाश मिली जो कि एक सूटकेस में बंद थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दूसरी लाश एक इंडोनियन सेक्स वर्कर सुमात्रा निंगसीह (25) की थी। बताया जा रहा है कि उसकी हत्या करीब 5 दिन पहले हुई थी।
पुलिसकर्मियों के अनुसार, रुरिक को जब मनोरोग परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था तो वैन के अंदर हंस रहा था। उस पर डबल मर्डर का केस चलाने से पहले इस बात की जांच कराई जानी थी कि वह ट्रायल के लिए फिट है या नहीं।
पड़ोसियों ने भी की थी शिकायत
डेलीमेल के अनुसार, सेनेग और रुरिक की मुलाकात एक डिस्को पब में हुई थी। इसके बाद उन्हें रात में 2:15 बजे के लगभग अपार्टमेंट में जाते हुए देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया गया कि बिल्डिंग में आते वक्त वे दोनों बिल्कुल नॉर्मल थे। हालांकि यह एक रहस्य है कि घर पहुंचने के बाद ऐसा क्या हुआ जिसके बाद सेनेग की मौत हो गई।
जांच में यह पता चला है कि बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने कुछ दिन पहले ही इस बात की शिकायत की थी कि कॉरीडोर में शायद कोई जानवर मर गया है जिसकी दुर्गंध चारों तरफ फैल रही है। हालांकि बाद में पता चला कि यह दुर्गंध बालकनी में पड़ी लाश की वजह से आ रही थी।
आरोपी बैंकर के खिलाफ दो वेश्याओं की हत्या का मुकदमा चलाया जा रहा है। हालांकि जज ने आरोपी की मनोरोग परीक्षण रिपोर्ट आने तक मामले की सुनवाई स्थगित कर दी और बैंकर को पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
इसके पहले जब जज ने उससे पूछा कि क्या वह अपने ऊपर लगाए आरोपों से सहमत है? इस पर उसने अपनी स्वीकृति दी थी। इस मामले में हांगकांग के कानून के मुताबिक दो डॉक्टरों की ओर से मनोरोग रिपोर्ट आने के बाद 24 नवंबर को अगली सुनवाई होगी।
एक और महिला को फंसाने वाला था!
रुरिक, पिछले साल जुलाई में लंदन से हांगकांग आया था और घटना के एक दिन पहले ही उसने एक अमेरिकी बैंक की अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़ी थी।
कोर्ट में उसकी पेशी के दौरान एक इंडोनेशियन महिला ने उस पर आरोप लगाया कि उसे भी वह घर बुलाकर मारना चाहता था लेकिन उसकी बातों से शक होने के बाद उसने वहां जाने से मना कर दिया।
उसने यह भी आरोप लगाया कि पब में ड्रिंक खरीदने से पहले रुरिक ने उसे व उसकी दोस्त से बात करने की कोशिश की थी। इसके कुछ देर बाद ही उसने उससे अपार्टमेंट में चलने की बात कही लेकिन उसके व्यवहार पर शक होने के चलते उसने मना कर दिया।
तीस वर्षीय इस महिला ने यह भी आरोप लगाया कि रुरिक ने पब में कई बार लड़कियों को ड्रिंक के बाद घर ले जाते हुए देखा है। मृत महिला सुमात्रा की चचेरी बहन ने बताया कि उनकी आखिरी मुलाकात अगस्त में हुई थी। इसके बाद उसने पिछले हफ्ते पुलिस को फोन करके अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दोनों सेक्स वर्कर की मौत के बाद निकाले गए शांति मार्च के दौरान उस युवती ने कहा कि वह चाहती है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि उसे इस बात का अहसास हो कि उसने उसकी बहन के साथ क्या किया है।