फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   prostitution in govt office

सरकारी ऑफिस में होता था सेक्स का धंधा

Sat, 26 Apr 2014 01:25 PM IST
Updated Sat, 26 Apr 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
prostitution in govt office

जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के एक कमरे से बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस ने दो युवकों और दो युवतियों को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में जन स्वास्थ्य विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी शामिल हैं, जबकि युवतियां मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं और ऑरकेस्ट्रा में काम करती हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 12.30 बजे मोहल्लावासियों ने संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी भारतेंद्र ढिल्लो, एसआई हंसराज, हेड कांस्टेबल पालो देवी और हेड कांस्टेबल बंसीलाल गश्त पर थे।

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

prostitution in govt office

सूचना मिलते ही पुलिस ने बंसीलाल को 500 रुपये के साथ फर्जी ग्राहक बनाकर उक्त स्थान पर भेजा, जहां सौदा तय होने पर बंसीलाल ने पुलिस को इशारा किया। इशारा मिलते ही पुलिस ने छापा मारा और कार्यालय के एक कमरे से दो युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान जन स्वास्थ्य विभाग के चौकीदार पवन कुमार, राज कुमार उर्फ लड्डू के तौर पर हुई। पुलिस ने चारों को शुक्रवार को एसडीजेएम की अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उपमंडल अभियंता संकेत कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग ने जिस कर्मचारी को कार्यालय की सुरक्षा का कार्यभार सौंपा था, उसी कर्मी ने ऐसे प्रकरण को अंजाम दिया। उसमें संलिप्त पाया जाना बेहद शर्मनाक है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होगी तथा दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed