फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   prostitute murdered in delhi

कोठे में घुसकर सेक्स वर्कर की हत्या

Fri, 03 Jan 2014 11:56 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Jan 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
prostitute murdered in delhi

दिल्ली के कमला मार्केट थाना इलाके के जीबी रोड स्थित एक कोठे में 30 वर्षीय सेक्स वर्कर की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


आशंका है कि रात में उससे मिलने आए युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। कमला मार्केट थाना पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कोठा संख्या 57 में किसी ने सेक्स वर्कर की गला रेतकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को कब्जे में कर लिया। पीड़ित महिला की उम्र तीस साल थी और वह मूलत: आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि एक युवक अकसर उसके पास आता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात आरोपी युवक उसके पास आया था।

रात में दोनों कमरे में मौजूद थे। दोपहर तक जब वह कमरे से नहीं निकली तो कोठे में मौजूद उसकी सहेलियां उसके कमरे में गई।

वह बेड पर पड़ी थी और उसके गर्दन को धारदार हथियार से काटा गया था। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस कोठे के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed