फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   property dealer raped girl in delhi

नौकरी के लिए भेजा होटल में, और फिर...

Mon, 11 Nov 2013 01:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Nov 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
property dealer raped girl in delhi

दिल्ली में एक प्रॉपर्टी डीलर ने एक 22 वर्षीय युवती को नौकरी देने के बहाने बुलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी पर बहादुरगढ़ ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


अमन विहार पुलिस ने मामला बहादुरगढ़ का होने की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। हालांकि, बाद में थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे बहादुरगढ़ सिटी थाने को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले अमन विहार में प्रॉपर्टी डीलर रोहतास से उसकी मुलाकात हुई। रोहतास ने उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को वह रोहतास के पास पहुंची। उसने बहादुरगढ़ के एक होटल के मैनेजर से मिलने के लिए भेजा। पीछे से वह भी बहादुरगढ़ पहुंच गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसे अमन विहार छोड़ने के बहाने बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।

युवती की जिद पर दर्ज की शिकायत
घर पहुंचकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराने अमन विहार थाने पहुंची। पुलिस ने बहादुरगढ़ का मामला होने की बात कहकर वहां मामला दर्ज करवाने के लिए बोलकर अपना पल्ला झाड़ लिया।


युवती वहीं मामला दर्ज करवाने के लिए अडिग रही। अगले दिन उसने मीडिया से संपर्क किया। दबाव की वजह से अमन विहार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे बहादुरगढ़ सिटी थाने को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed