{"_id":"f89632eeaeaf63ad4568430f64ac86c7","slug":"property-dealer-murdered-after-kidnap-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अपहरण के बाद प्रॉपर्टी डीलर की हत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
आगरा: अपहरण के बाद प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 08 Jan 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
यूपी के टूंडला में 10 लाख की फिरौती न मिलने पर 2 महीने पहले अगवा किए गए प्रॉपर्टी डीलर मानिक चंद्र की हत्या कर बदमाशों ने शव को ठिकाने लगा दिया। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने गुरुवार को कोतवाली के सामने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
आगरा में ही एक नवजात बच्ची का शव मिलने से खलबली मच गई। मासूम बच्ची की हत्या करके उसकी लाश को वहां फेंका गया था। बच्ची का शव कबाड़ के बीच में पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे सफेद कपड़े से ढक दिया। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को किसी ने लोकलाज के डर से वहां फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, फिरोजाबाद में पुलिस ने सरेआम दबंगई करते हुए एक दुकानदार की पिटाई की और उसका सारा सामान भी फेंक दिया। दुकानदार ने बताया कि उसने पुलिसवालों से उधार लिए सामान का पैसा मांगा था।