फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   professor sent mother in law obscene message

प्रोफेसर ने सास को भेजे अश्लील मैसेज

Tue, 17 Dec 2013 12:40 PM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 17 Dec 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
professor sent mother in law obscene message

ग्रेटर नोएडा में फेसबुक के माध्यम से प्रोफेसर और एक युवती ने शादी कर ली और एक साल बाद ही दोनों में मतभेद हो गया। महिला पति को छोड़कर अपने मायके चली गई। प्रोफेसर अब अपनी सास को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को पीड़ित महिला बेटी के साथ कासना कोतवाली में शिकायत करने पहुंची। पुलिस ने अभी महिला की तहरीर नहीं ली है। पीड़ित मां-बेटी ने अब आरडब्लयूए की शरण ली है। साथ ही मां-बेटी ने प्रोफेसर के घर पर डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मूलत: मेरठ निवासी युवती का पटना के रहने वाले एक प्रोफेसर से परिचय हुआ और धीरे-धीरे दोनों में प्रेम हो गया। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों ने साल 2012 में मेरठ में शादी कर ली और परिजनों ने अरेंज मैरेज में कुछ दहेज भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर ग्रेटर नोएडा के ही एक कॉलेज में पढ़ाता था। शादी के नौ माह बाद ही महिला पति के उत्पीड़न से परेशान हो गई और वह मायके में रहने लगी।

पढ़ें, पति नहीं जल्लाद! घर से निकाल बीच सड़क पर मारी गोली


पति पहले तो पत्नी के पास ही मैसेज भेजता था, लेकिन जब युवती ने अपना नंबर बदल दिया तो प्रोफेसर ने सास के मोबाइल पर अश्लील एसएमएस करने शुरू कर दिए।

सोमवार की सुबह पीड़ित मां और बेटी ग्रेटर नोएडा प्रोफेसर के घर पहुंच गईं, लेकिन प्रोफेसर नहीं मिला तो थाने पहुंचीं और पुलिस को एसएमएस दिखाए, लेकिन पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर नहीं ली।

इसके बाद दोनों बीटा-वन के आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र सिंह भाटी के पास पहुंचीं और मामले की जानकारी दी। महासचिव ने प्रोफेसर को बुलाया है, लेकिन अभी प्रोफेसर ग्रेनो अपने घर नहीं आया है।

पढ़ें, ससुर, बहू को ले गया झाड़ियों के पीछे...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed