whatsapp पर अश्लील मैसेज से विदेशी छात्रा परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू में प्रोफेसर एम. शब्बीर मामले में कश्मीरी छात्रा के बाद अब विदेशी छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला चर्चाओं में है।
एमबीए डिपार्टमेंट की ईरान निवासी रिसर्च स्कॉलर को प्रोफेसर वाट्सएप के जरिये डबल मीनिंग मैसेज भेज रहा है, जिसे लेकर छात्रा बेहद परेशान और मानसिक तनाव में है।
छात्रा द्वारा शिकायत किए जाने के बाद एएमयू इंतजामिया मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और छात्रा को धमकियां मिलने की चर्चाएं भी हैं।
छात्रा की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि जिस प्रोफेसर के अंडर में वह पीएचडी कर रही है।
एमबीए डिपार्टमेंट मे रिसर्च स्कॉलर है ईरान की छात्रा
वह प्रोफेसर पिछले कुछ दिनों से उसके मोबाइल पर वाट्सएप मैसेंजर के जरिये कुछ ऐसे मैसेज भेज रहा है, जो पढ़ने में आपत्तिजनक हैं।
हालांकि उन मैसेज को डबल मीनिंग भी कहा जा सकता है। मगर छात्रा का कहना है कि एक प्रोफेसर द्वारा एक छात्रा को इस तरह के मैसेज भेजना क्या मायने रख सकता है।
छात्रा ने शिकायत में साफ कहा है कि मैसेज के जरिये उससे बातें करने की कोशिश करना चाहता है। इसके क्या मायने हैं।
इन सवालों पर शिकायत करते हुए छात्रा ने व्यक्तिगत तौर पर एसएसपी से मुलाकात की और शिकायत करते हुए अनुरोध किया कि उसे पीएचडी के लिए प्रोफेसर के अंडर से हटवाया जाए।
प्रॉक्टर कार्यालय पहुंची शिकायत, एसएसपी से मिली
इधर, चर्चा है कि एसएसपी के स्तर से मामला प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद एएमयू इंतजामिया में चर्चा में है और उसे धमकियां भी मिल रही हैं। साथ ही मामले को दबाने की कोशिश हो रही है। इस मामले में एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. तुफैल का कहना है कि प्रॉक्टर कार्यालय में इस तरह का एक पत्र आया है।
मगर उन्होंने अभी देखा नहीं है, इसलिए नहीं कहा जा सकता कि उसमें क्या शिकायत है। देखने के बाद ही कुछ बता सकेंगे। इधर, एसएसपी नितिन तिवारी ने छात्रा द्वारा व्यक्तिगत तौर पर उनके पास आकर शिकायत करने की पुष्टि की गई है। साथ ही कहा है कि अगर छात्रा किसी तरह की कानूनी मदद मांगेगी तो की जाएगी।