फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Producer nabbed for raping actress twice in mumbai

'फिल्म प्रोड्यूसर' ने अभिनेत्री से किया रेप

Fri, 09 Jan 2015 04:23 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
Producer nabbed for raping actress twice in mumbai

मुंबई में बॉलीवुड के एक निर्देशक पर गंभीर आरोपों का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि एक और अभिनेत्री के साथ रेप का मामला सामने आ गया है। आरोप है कि खुद को फिल्म प्रोड्यूसर बताने वाले व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़ित अभिनेत्री ने गुरुवार को शिकायत देकर आरोप लगाया कि मुफद्दल घड़ियाली (32) नाम के एक व्यक्ति ने उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह घड़ियाली से एक दोस्त के जरिए मिली थी। 7 दिसंबर को मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसे बताया थी कि वह '72 ऑवर्स' नाम की एक फिल्म बना रहा है और वह चाहता है कि वो उसमें काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होश आया तो शरीर पर नहीं थे कपड़े

Producer nabbed for raping actress twice in mumbai

मिडडे के अनुसार, कुछ ऑडिशन के बाद उसकी एक्टिंग फाइनल हो गई और 7.5 लाख रुपए में डील हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने घर में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को लिए बुलाया।

9 दिसंबर को उसने आरोपी के घर में एग्रीमेंट साइन किया और 3 लाख का चेक भी ले लिया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने उसे एक पार्टी में चलने के लिए राजी कर लिया। पार्टी में उसने अपने मैनेजर दीपक ठाकुर को फूड और ड्रिंक लाने के लिए कहा। इसी दौरान उसने उसमें बेहोशी की दवा मिला दी और फिर उसके साथ रेप किया।

जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसने घड़ियाली को फोन किया तो उसने उससे शादी का वादा करके चुप रहने को कहा, लेकिन जब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी उसे अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा।

उसने यह भी कहा कि दुबई में बैठे डॉन को भी वह जानता है और वह उसे छोड़ेगा नहीं। इस कारण वह डर गई और खामोश रही, लेकिन आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

होटल में ले जाकर दोबारा किया रेप

Producer nabbed for raping actress twice in mumbai

आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करके दोबारा संबंध बनाने की कोशिश की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अपने मैनेजर को उसके घर भी भेजा। आरोपी मैनेजर ने घर में उसे धमकी दी कि अगर वह जिंदा रहना चाहती है तो घड़ियाली से बात करे।

बाद में पता चला कि आरोपी ने उसे जो चेक दिया था वह भी फर्जी था। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में आरोपी ने अपने मैनेजर के साथ मिलकर उसे एक टैक्सी में अगवा कर लिया और ठाणे के एक होटल में ले जाकर दोबारा रेप किया।

डीसीपी बालसिंह राजपूत ने बताया कि चारकोप पुलिस ने आरोपी घड़ियाली और उसके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर रेप और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी के प्रोड्यूसर होने के दावे और उसके मैनेजर की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed