चाय पिलाकर काट दिए दो युवकों के गुप्तांग
मेरठ में थाना जानी क्षेत्र में किन्नरों ने दो युवकों को नशीली चाय पिलाकर गुप्तांग काट डाले। दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार पीड़ित दोनों युवक जानी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। जो किन्नरों की टोली में ढोलक बजाने और खाना बनाते थे।
दोनों युवक सोमवार को किन्नरों की हेड नीलम, रानी, कोमल और शकुंतला से मिलने गए थे। जहां उनके तीन अन्य साथी भी थे।
मुर्गी फार्म हाउस के पास फेंका
देर रात किन्नरों ने दोनों युवकों को नशीली चाय पिलाई, जिससे वे बेहोश हो गए। जिसके बाद धारदार हथियार से उनके गुप्तांग काटे गए। दोनों को पांचली में मुर्गी फार्म हाउस के पास फेंक दिया गया।
मंगलवार सुबह दोनों युवकों को घायलावस्था में पड़ा देखकर एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
एसओ रेलवे रोड हंसराज भदौरिया के अनुसार पीड़ित पक्ष की तहरीर पर किन्नर नीलम, रानी, कोमल एवं शकुंतला समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अंग-भंग करने की संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।