फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   private part cut down of a person

शराब पिलाकर जबरन बना दिया किन्नर, दो गिरफ्तार

Tue, 09 Feb 2016 09:19 AM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
private part cut down of a person

किन्नरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक को अपने जैसा बना डाला। पहले उसे शराब पिलाकर बेहोश किया फिर उसके नाजुक अंग को काट दिया।

विज्ञापन


बेहोशी की हालत में युवक को छोड़कर भाग गए। घटना संभल जिले के सौंधन मोहम्मदपुर गांव की है। परिजनों ने चार किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 सौंधन मोहम्मदपुर निवासी मुनव्वर का बीस वर्षीय बेटा नजर उर्फ भूरा डांसर है। उसका संपर्क क्षेत्र के किन्नरों से भी है। किन्नर उसे अपनी जमात में शामिल करना चाहते थे। वह इसके लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि रविवार को करीब 1.30 बजे संभल के चौधरीसराय में किन्नरों ने युवक को अपने झांसे में ले लिया। उसे एक मारुति वैन में बैठाया और सरायतरीन ले गए।

सरायतरीन में एक किन्नर के घर पर उसे रखा गया। शराबपिलाई। शराब में किसी तरह का नशा पिला दिया गया। बेहोश होने पर उसके नाजुक अंग को काट दिया। इसके बाद सोमवार को सुबह सात बजे के करीब उसे गांव में फेंककर भाग गए। उस वक्त नजर पूरी तरह से होश में नहीं था।

पहले की हालत में लाना मुश्किल

private part cut down of a person

ग्रामीण और परिजन उसे लेकर संभल के जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. कप्तान सिंह ने बताया कि जिस तरह से युवक के अंग को काटा गया है, उसे देखकर लगता है कि सर्जरी के बाद उसे पहले जैसी हालत में लाना मुश्किल है।

प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। इधर, पुलिस ने आरोपी किन्नर शबनम और हाजी रूबी निवासी सरायतरीन को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रविवार की दोपहर मैं अपने गांव से बरेली जाने के लिए निकला था। संभल के चौधरी सराय में मुझे चार किन्नर मिले। वह एक वैन से थे। मुझे उन्होंने बातों में उलझा कर झांसे में ले लिया और अपने साथ सरायतरीन ले गए। वहां मुझे शराब पिलाई गई। उसके बाद क्या हुआ? मुझे नहीं पता जब सुबह मैं अपने गांव में पहुंचा तो मेरे नाजुक अंग काटे जा चुके थे।
-पीड़ित

बेहद गरीब है यह परिवार

जिस युवक के नाजुक अंग काटे गए उसका परिवार बेहद गरीब है। पांच भाई और चार बहन के परिवार में युवक तीसरे नंबर पर है और गरीबी के चलते वह रामलीलाओं के साथ चलने वाली रंगशालाओं में डांस का काम करता था। इसी दौरान उसे किन्नरों ने अपने झांसे में लेने का प्रयास किया। जब वह राजी नहीं हुआ तो उसे बेहोश करके उसके नाजुक अंग काट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed