ज्योतिषी के चक्कर में सीईओ ने कर दिया करोड़ों का घपला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भविष्य जानना किसे अच्छा नहीं लगता। लेकिन इस शख्स को भविष्य जानने के जुनून ने अपराधी बना दिया। हथेली के रेखाओं से भाग्य और भविष्य जानने वाला ये शख्स अब 32 महीनों के लिए अंदर हो गया है। शायद उस ज्योतिषी ने इसे जेल की हवा खाने वाली बात नहीं बताई होगी!
अमेरिका के मिशीगन के बैटल क्रीक का ये अजीब मामला सुर्खियां बटोर रहा है। समिट प्वॉइंट हेल्थ एजेंसी के लिए बतौर सीईओ काम कर रहे इरविन ब्रिंकर को जनता के धन का दुरुपयोग करने की सजा हुई है। आरोप है कि इस शख्स ने जनता के करीब 5 लाख डॉलर यानी करीब 3 करोड़ 30 लाख और 70 हजार रुपए अपना भविष्य जानने के लिए ज्योतिषी पर लुटा दिए।
दो महीने चले मुकदमे के बाद ब्रिंकर को मामले में दोषी पाया गया। ब्रिंकर को दुरुपयोग की गई धनराशि बतौर जुर्माना भरने के लिए भी कहा गया है।
भविष्य के लिए बिगाड़ा वर्तमान
ब्रिंकर को हथेली से भविष्य जानने का जुनून ले डूबा। हफिंगटनपोस्ट की खबर के मुताबिक ब्रिंकर पांच देशों में फैली एक बड़ी हेल्थ एजेंसी 'समिट प्वॉइंट' के लिए काम कर रहा था। इसी दौरान ब्रिंकर फ्लोरिडा की एक महिला ज्योतिषी और उसके पति के संपर्क में आया।
ब्रिंकर ने हथेली की रेखाओं से भविष्य बताने वाले पति-पत्नी पर जी खोलकर खर्च किया। इतना कि फीस की रकम करोड़ों में पहुंच गई। ज्योतिषियों के चक्कर में ब्रिंकर इतना खो गया कि निजी हित को लिए जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग करते जरा भी नहीं हिचकिचाया।
पांच लाख डॉलर यानी तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम से ब्रिंकर को भविष्य के बारे में तो पता नहीं चला लेकिन वर्तमान में जेल की सजा जरूर मिली है।