फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   priest raped girl in tirunelveli

धर्मगुरु ने शिष्या से किया कई बार रेप, कराया गर्भपात

Fri, 20 Dec 2013 03:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Dec 2013 03:20 PM IST
विज्ञापन
priest raped girl in tirunelveli

एक धर्मगुरु ने प्रार्थना करने वाली लड़की को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया।

विज्ञापन


लेकिन जब यह मामला पुलिस के सामने आया तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उस धर्मगुरु और गर्भपात करने वाली महिला डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी।

पति बाहर था, भीतर तांत्रिक ने लूटी इज्जत

यह घटना तमलिनाडु के मदुरै जिले की है। पुल्लियमपट्टी का रहने वाला 34 वर्षीय सेल्वान तिरूनलवेली के सेंट एंथनी गिरजाघर में पादरी है। गिरजाघर की चारदीवारी में चलने वाले हाईस्कूल का वह इंजार्च भी है।

बाप ने किया पाप, विकलांग बेटी से रेप

टीओआई के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि पादरी हर रविवार को उसे अपने घर गाना सिखाने के लिए बुलाता था। उसी दौरान उसने उससे कई बार रेप किया।
विज्ञापन


दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप का मामला तब सामने आया जब लड़की के घरवालों ने उसे डॉक्टर के पास दिखाया। लड़की पांच महीने से गर्भवती थी। इस पर परिजन पादरी के पास गए तो उसने गर्भपात कराने को कहा।

पादरी ने लड़की को एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक महिला डॉक्टर ने उसका गर्भपात किया। जैसे इस वारदात की सूचना गिरजाघर के सदस्यों को मिली उन्होंने पुलिस को खबर दे दी।

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पादरी और डॉक्टर की तलाश कर रही है। पुलिस गिरजाघर के कब्रगाह की भी खुदवाई करा रही है ताकि वह भ्रूण मिल सके। बताया जाता है कि पॉलीथिन में पैक कर भ्रूण को वहीं दफनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed