फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   priest molested a child

अनाथ बच्चे का यौन शोषण करता था पादरी, 35 साल बाद खुला राज

Thu, 28 May 2015 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 May 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
priest molested a child

ईश्वर के यहां देर है अंधेर नहीं। ये कहावत टेक्सास में तब चरितार्थ हुई जब 1980 में एक अनाथ बच्चे के यौन शोषण का मामला अब अदालत में पहुंचा और उसकी सुनवाई शुरू हुई। 1980 में पादरी की ट्रेनिंग ले रहे एक आदमी ने चर्च में पढ़ने वाले एक बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न किया। बच्चे ने जब इसकी शिकायत चर्च के अधिकारियों से की तो उन्होंने भी मामले को दबा दिया लेकिन अब इतने सालों बाद यह मामला बाहर आया है।

विज्ञापन


टेक्सास के दो पादरियों पर एक अनाथ लड़के का यौन उन्पीड़न करने का आरोप लगा है। 1980 में पीड़ित एक बालक था और चर्च में पढ़ने जाया करता था। उस वक्त पादरी की ट्रेनिंग ले रहे आरोपी जीसस डोमिंगस ने लड़के को कपड़े दिलाने और फिल्म दिखाने के बहाने विश्वास में लिया और दो साल तक उसका उत्पीड़न किया। दर्ज मुकदमें के अनुसार कैलिफोर्नया में दोषी ठहराए गए आरोपी ने हादसे के वक्त पीड़ित के सवाल करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


डेली न्यूज की खबर के मुताबिक पीड़ित अब बालिग हो चुका है और बचपन में अपने साथ हुए इस हादसे के लिए सैन एन्टोनियो के प्रधान पादरी को जिम्मेदार मानता है। वह कहता है कि यह एक ऐसा डरावना सपना है जो उसे आज तक डराता है। उसने दावा किया कि हादसे के समय जब उसने चर्च के एक अधिकारी की मदद लेनी चाही तो उसने भी उसे धुतकार दिया इसलिए उसे दूसरे चर्च के पादरी के पास जाना पड़ा। मामले के अनुसार दूसरे पुजारी ने भी पीड़ित का यौन उन्पीड़न किया था। प्रधान पादरी ने अभी इस मामले में कोई टिपण्णी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed