फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Priest booked for sodomising 13year old boy in mumbai

52 वर्षीय पादरी ने किया 13 साल के लड़के से कुकर्म

Wed, 02 Dec 2015 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Dec 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
Priest booked for sodomising 13year old boy in mumbai

मुंबई में 52 वर्षीय पादरी पर 13 साल के लड़के से कथिततौर पर कुकर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी पादरी शहर के गोवंदी इलाके की चर्च में सेवारत है। पुलिस ने बताया कि आारोपी ने 27 नवंबर को कथिततौर पर किशोर का कुकर्म किया था और पीड़ित के परिजनों ने इस मामले पर पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस ने आरोपी पादरी की पहचान फादर जॉनसन लॉरेंस के रूप में की है।

पुलिस के डर भागा पादरी

Priest booked for sodomising 13year old boy in mumbai

मुंबई पुलिस के डीसीपी ने धनन्जय कुलकर्णी ने मीडिया को बताया कि आरोपी पादरी पिछले दो दिनों से पुलिस की नजरों से बचता फिर रहा है। घटना गोवंदी इलाके के शिवाजीनगर में मौजूद चर्च की है।

पुलिस ने बताया आरोपी के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं लड़के से भी घटना के बारे में पूछताछ की गई है और उसका मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने कहा अभी मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed