फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   pregnant woman murdered

नाले से बोरे में मिला गर्भवती महिला का शव, मचा हड़कंप

Fri, 08 Jan 2016 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Jan 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman murdered

यूपी के कुंडा में हथिगवां थाना क्षेत्र के मकोइयां गांव में नाले से एक गर्भवति महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। महिला का शव बोरे में था जिस पर धारदार हथियार के दर्जनों निशान मौजूद हैं। चौकाने वाली बात ये है कि आरोप पति पर लगा है। मृतक के घरवालों के मुताबिक दहेज उत्पीड़न के मुकदमे के विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया।

विज्ञापन


इस मामले में एक चार साल का लड़का गायब है। पीड़ित घरवालों ने लड़के की भी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने महिला के अपहरण की रिपोर्ट गुरुवार सुबह दर्ज की थी और शाम को उसका शव मिल गया। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के खांभा गांव निवासी नोखेलाल की बेटी सीमा की शादी मकोइया गांव निवास पप्पू पटेल के साथ पांच वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों में विवाद हो गया। इस पर सीमा ने पप्पू पटेल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। 8 जनवरी को कोर्ट में भी इस मुकदमे में समझौता होना था। इसके लिए दोनों राजी भी थे, लेकिन छह जनवरी को ही सीमा गायब हो गई। उसके साथ उसका चार साल का बच्चा शिवा भी गायब हो गया।

सीमा की मां सुभद्रा ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। इस पर उसने कोतवाली में तहरीर देकर पति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा गुरुवार को दर्ज करा दिया। इसके बाद भी उसकी मां और भाई संतलाल खोज में लगे रहे। शाम करीब साढ़े पांच बजे मकोइया गांव के पास ही नाले में बोरे में भरा सीमा का शव मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खोलकर देखा तो उसके शरीर पर चाकू के दर्जनों घाव थे। इस पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। उधर, उसके पति को फोन मिलाया गया तो उसका फोन बंद मिला और उसकी कोई खबर भी नहीं मिली।

सीओ असित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मुकदमा लिखकर जांच की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed