फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Pregnant woman assaulted, paraded naked on streets

गर्भवती महिला को पीटा, निर्वस्त्र कर घुमाया

Tue, 09 Feb 2016 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Feb 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman assaulted, paraded naked on streets

उस पर घर तोड़ने का इंल्जाम है। मामला सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। इससे पहले कि पंचायत अपना फरमान सुना पाती, घरवालों और रिश्तेदारों ने ही न्याय करना सही समझा। उन्होंने ये भी नहीं देखा कि जिस औरत पर हमला करने वाले हैं उसकी कोख में मासूम पल रहा है। वो गर्भवति महिला पर टूट पड़े। उसकी पिटाई से भी मन नहीं भरा तो सरेआम उसके कपड़े उतारे और निर्वस्त्र कर सबके सामने घुमाया। इतने से भी मन नहीं माना को जलता हुआ कोयला उसके निजी अंग पर रख दिया।

विज्ञापन


हैवानियत की हदों को पार करने वाली वारदात तेलंगाना के वारंगल की है। लेकिन शर्मसार पूरी इंसानियत हुई है।

डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक बनोत रवि नाम के शख्स ने पहली बीवी स्वरूपा के होते हुए सबसे छिपकर दूसरी शादी रचा ली।
विज्ञापन


वारंगल की वरधन्नापेट पुलिस के मुताबिक आरोपी रवि एक किसान है, उसने मार्च 2015 में रहस्मयी तरीके से तिरुपति में दूसरी शादी की। जबकि पहली बीवी से उसके दो बच्चे भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरूपा को जब पति की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी रवि उसकी बजाय दूसरी बीवी के साथ वारंगल में रहने लगा। वो कभी-कभार बच्चों से मिलने चला जाता था।

बीच पंचायत शुरू हुआ दरिंदगी का खेल

Pregnant woman assaulted, paraded naked on streets

पुलिस के मुताबिक रवि अपनी पहली बीवी और उसके घर वालों के साथ गलत तरीके से पेश आने लगा था। स्वरूपा ने न्याय के लिए पंचायत का दरवाजा खटखटाया। रवि ने स्वरूपा से कहा कि वो उसे तलाक दे देगा और बच्चों की देखभाल के लिए साढ़े सात लाख रुपए भी देगा।

सोमवार को गांव में पंचायत बैठी। रवि और स्वरूपा के बीच जिरह शुरू हुई। उसी दौरान रवि की दूसरी बीवी और पहली बीवी के बीच बहस होने लगी। जैसे ही रवि ने दोनों को रोका, स्वरूपा के घरवालों ने उस पर हमला बोल दिया। उसने कैसे भी खुद को बचाया तो स्वरूपा और उसके घरवालों ने रवि की पहली बीवी पर हमला कर दिया।

स्वरूपा और उसके घरवालों ने पीड़िता को सरेआम बेरहमी से मारा-पीटा और निर्वस्त्र कर सबके सामने घुमाया और उसके निजी अंग कोयले से जला दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया और मौके से रवि-स्वरूपा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed