फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Pregnant Pakistani woman stoned to death by family

मर्जी से की शादी तो चौराहे पर हुआ कत्ल

Wed, 28 May 2014 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 May 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
Pregnant Pakistani woman stoned to death by family

एक प्रेग्नेंट युवती की हत्या पत्थर मारकर इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने अपनी मर्जी से एक लड़के के साथ शादी की थी। हत्या करने वाले युवती के पिता और भाईयों सहित परिवार के सदस्य ही थे।

विज्ञापन


पाकिस्तान में लाहौर उच्च न्यायालय के सामने घटी इस वारदात में फैसलाबाद की रहने वाली 25 वर्षीय फरजाना परवीन ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ कुछ महीने पहले जारनवाला के मोहम्मद इकबाल से शादी की थी।
विज्ञापन


यह घटना उस समय हुई जब दंपति अदालत परिसर पहुंचा। फरजाना अपने परिवार के आरोपों के खिलाफ अपने पति के बचाव में बयान दर्ज कराने आई थी। परिवार का आरोप था कि इकबाल ने उसका अपहरण करके उससे जबरन शादी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के बीच डंडों और ईटों से हमला

Pregnant Pakistani woman stoned to death by family

शुरूआत में फरजाना के परिवार वालों ने हवा में फायरिंग की ताकि वह इकबाल से अलग हो जाए। लेकिन उनका यह मकसद कामयाब नहीं हुआ।

पुलिस अधिकारी नसीम भट ने कहा कि इस प्रयास में नाकाम रहने के बाद, पिता और भाइयों सहित परिवार के करीब 20 सदस्यों ने लाहौर उच्च न्यायालय के सामने लोगों की भीड़ के बीच दंपति पर डंडों और ईटों से हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारी उमर चीमा के अनुसार आस-पास मौजूद पुलिसकर्मी फ़रज़ाना को छुड़ाने के लिए दौड़े भी लेकिन चार हमलावरों के अलावा भी कुछ और लोग उनके साथ थे, जिनके पास हथियार भी थे। उनकी पुलिस से भी हाथापाई हुई और जितनी देर में पुलिस ने पिस्तौल छीनी, फ़रज़ाना मर चुकी थीं।

मर्ज़ी से शादी करने पर मिली इतनी बड़ी सजा

Pregnant Pakistani woman stoned to death by family

पुलिस ने फ़रज़ाना के पिता अज़ीम को गिरफ़्तार कर लिया है जबकि बाक़ी लोग फ़रार होने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी गिरफ़्तारी के लिए छापे मार रही है।

फ़रज़ाना के पति ने उनके पिता, दो भाइयों और पूर्व मंगेतर समेत 15 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया है।

फ़रज़ाना की शादी के बाद उनके घर वालों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था, लेकिन फ़रज़ाना ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद इक़बाल के साथ उन्होंने मर्ज़ी से शादी की है।

इसके बाद फ़रज़ाना के पति ने हाईकोर्ट में दरख्वास्त दी थी कि उनके ख़िलाफ़ अपहरण का मामला ख़त्म किया जाए।

पाकिस्तान में अपराध है प्रेम विवाह

Pregnant Pakistani woman stoned to death by family

इसी सिलसिले में वह मंगलवार को अदालत आ रहे थे कि उन पर हमला हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गर्भवती फरजाना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पीड़ित के पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में रूढिवादी रितियों के चलते प्रेम विवाह को अपराध के रूप में देखा जाता है।

पाकिस्तान मानव अधिकार के मुताबिक पाकिस्तान में 900 महिलाओं की हत्या ऑनर किलिंग में कर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed