फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   pregnant lady raped a man

खुद थी प्रेगनेंट, फिर भी कर डाला पुरुष का बलात्कार

Thu, 21 May 2015 05:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 May 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
pregnant lady raped a man

अमेरिका के एक शहर में दो साल पुराने यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी बताई गई 28 वर्षीय महिला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को कबूल करते हुए माफी की अपील की है। मामला अजीबोगरीब है लेकिन इसमें आरोपी पक्ष के युवक की जीत हुई जिसने एक महिला पर रेप का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन


युवक ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वो अपने अपार्टमेंट में सो रहा था। आधी रात को जब उसकी आंख खुली तो उसने एक महिला को अपने ऊपर पाया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त महिला पीड़ित के सिर के ऊपर उसके हाथ बांध रही थी और उसे चुप रहने का इशारा कर रही थी। चूंकि पीड़ित अपने दोस्त के घर हुई पार्टी से लौटा था और नशे में था इसलिए वो हमलावर महिला का विरोध नहीं कर पाया।
विज्ञापन


युवक ने आरोप लगाया कि हाथ पैर बांधने के बाद हमलावर महिला ने उसके साथ रेप किया। युवक ने एक और अजीबोगरीब बात कही कि बलात्कार करते समय उसे महसूस हुआ कि हमलावर महिला प्रेगनेंट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में जबरन सेक्स की पुष्टि हुई

pregnant lady raped a man

युवक ने बताया कि रेप करने के बाद भी उसने ही महिला को अपने घर जाने के लिए कहा। लेकिन महिला ने घर जाने की बजाय उससे सिगरेट मांगी। युवक ने हमलावर महिला को सिगरेट दी और घर भेजा। उसके बाद युवक बलात्कार की पुष्टि करवाने के लिए अस्पताल गया। वहां उसके साथ जबरन सेक्स की पुष्टि हुई और पुलिस को खबर की गई।

आरोपी महिला चेंटे गिलमन ने पहले अपने ऊपर लगे आरोपों को मानने से साफ मना कर दिया था और कहा कि वह मानसिक बीमारी से जूझ रही है। महिला ने यह तक कहा था कि उसे पीड़ित के साथ यौन संबंध बनाने या उसके घर पर जाने की बात भी याद नहीं। लेकिन बाद में मामले में खुद को फंसते देखकर खुद स्वीकार कर लिया कि उसने पीड़ित के साथ जबरन सेक्स किया।

जिस समय गिलमन पर ये आरोप लगे थे तब वह अपने तीसरे बच्चे के साथ गर्भवती थी। रिकॉर्ड के मुताबिक गिलमन को इस 19 जून को सजा सुनाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed