फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   pregnant girlfriend make pressure at lover, boyfriend killed him

प्रेमी ने ही किया था गर्भवती प्रेमिका का कत्ल

Tue, 24 Dec 2013 07:50 AM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Tue, 24 Dec 2013 07:50 AM IST
विज्ञापन
pregnant girlfriend make pressure at lover, boyfriend killed him
यूपी के खुर्जा में रसूलगढ़ निवासी किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने ऑनर किलिंग की बात को नकार दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रेमिका के गर्भवती होने पर घर से भागने का दबाव बनाने पर युवक के इनकार पर सारा प्रकरण हुआ। किशोरी ने चाकू से निशक्त प्रेमी पर हमला किया तो बचाव में प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी और खुदकुशी करने के लिए उसने कुएं में छलांग लगा दी।

पुलिस का दावा है कि युवक ने प्रेमिका की हत्या करना कबूल कर लिया है। पीएम रिपोर्ट में प्रेगनेंसी की पुष्टि हुई है। उधर प्रेमी ने किशोरी के परिजनों पर उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि रसूलगढ़ में किशोरी का कत्ल उसके निशक्त प्रेमी ने किया। दोनों में तीन साल से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि प्रेगनेंसी के कारण किशोरी युवक पर घर से भागने का दबाव बना रही थी और वह इसके लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक शनिवार को किशोरी ने प्रेमी को अकेले में बुलाकर घर से भागने का दबाव बनाया। इनकार पर किशोरी ने चाकू से हमला कर दिया। किशोरी के हमले से गुस्साए युवक ने चाकू छीनकर प्रेमिका की हत्या कर दी और खुदकुशी करने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस निशक्त प्रेमी से जुर्म कबूलने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed