फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   pramod gang's leader threaten to kill their opponent

प्रमोद गैंग की धमकी, 'एक-एक को चुन-चुन कर मारेंगे'

Thu, 06 Aug 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजला, बागपत Updated Thu, 06 Aug 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
pramod gang's leader threaten to kill their opponent

बागपत के गब्बर कहे जाने वाले प्रमोद गांगनौली की मौत से उसका गैंग बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। गैंग के सदस्य मुखबिरी करने वाले और मारने वाले की तलाश में अपने स्तर पर जुटे हुए हैं। बुधवार को मेरठ जेल से बागपत कोर्ट में पेशी पर आए गैंग के सदस्य अनिल ककड़ीपुर ने खुलेआम धमकी दे डाली।

विज्ञापन


चिल्ला-चिल्लाकर कहा कि प्रमोद राठी की मौत का बदला लेंगे, मारने वालों और उसकी जासूसी करने वालों को चुन-चुन कर मारेंगे। इससे विरोधियों में दहशत बढ़ गई है। पुलिस की भी टेंशन बढ़ गई है। रमाला के ककड़ीपुर गांव का अनिल, बुधवार की दोपहर बागपत कोर्ट में पेशी से लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान मीडिया कर्मियों को देखते ही वह चिल्लाने लगा। बोला कि मैं प्रमोद राठी का भांजा हूं। प्रमोद की साजिश के तहत हत्या की गई है। प्रमोद की मौत से उसका गैंग आराम से बैठने वाला नहीं है। जिसने भी उसे मारा है। उनका पता लगा लिया जाएगा। हत्या करने वालों को चुन-चुन कर मारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिसवालों ने उसे बोलने से रोकने की कोशिश की। लेकिन उसने कहा कि जिसने भी प्रमोद को मारा है, उसने अच्छा नहीं किया। उसे जल्द ही इसका परिणाम मिल जाएगा।

धमकी से विरोध‌ियों में दहशत

pramod gang's leader threaten to kill their opponent

इस तरह की खुली चेतावनी ने जहां विरोधियों में दहशत बढ़ा दी है, वहीं पुलिस की भी टेंशन बढ़ गई है। अनिल तो जेल में है, लेकिन गैंग के कई सदस्य जो पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, वे कभी भी खून खराबा कर सकते हैं। जिले में गैंगवार छिड़ने की आशंका भी बन गई है।

पेशी के दौरान अनिल अपने एक हाथ में समाचार पत्र लिए हुए था। उसने खुद और अपने साथियों को प्रमोद से संबंधित खबर पढ़वाई। खबर पढ़ने के बाद वह गुस्से से बौखलाया हुआ था। उसकी आंखों में गुस्सा साफ नजर आ रहा था।

अनिल ने कहा प्रमोद गांगनौली के मारे जाने के बाद कोई यह न समझे कि उसका गैंग खत्म हो गया। प्रमोद का गैंग इतना बढ़ा है कि कोई सोच भी नहीं सकता। इस बारे में एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह की कोई बात है तो इसका पता लगाया जाएगा।

जेल से पेशी पर आने वाले प्रमोद गैंग के सदस्यों पर पुलिस की सबसे ज्यादा नजर है। उनसे कौन मिल रहा है और क्या बात कर रहा है। हर बात की जानकारी अधिकारियों तक पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed