फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   PR guru Max Clifford jailed for eight years for sex assaults

लड़कियों का यौन शोषण करते थे शिल्पा के पीआर गुरु

Sat, 03 May 2014 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 03 May 2014 06:13 PM IST
विज्ञापन
PR guru Max Clifford jailed for eight years for sex assaults

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पीआर गुरु मैक्स क्लिफोर्ड पर किशोर उम्र की लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन


ब्रिटिश पीआर गुरु मैक्स क्लिफोर्ड ने 14 से 19 वर्ष की सात किशोरियों के साथ अश्लील हरकत की। सन 1966 से 1985 के दौरान हुई इन घटनाओं के लिए क्लिफोर्ड को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने आठ साल कैद की सजा सुनाई है।

जज एंथनी लिओनार्ड ने सजा सुनाते हुए कहा कि क्लिफोर्ड को लगता था कि उन्हें कोई नहीं पकड़ सकता। क्लिफोर्ड को अलग-अलग आरोप के लिए सुनाई गई छह से 24 महीने की सभी आठ सजाएं एक के बाद एक काटनी होंगी।

विज्ञापन

बाथरूम में डांसर के साथ किया अश्लील हरकतें

PR guru Max Clifford jailed for eight years for sex assaults

हालांकि क्लिफोर्ड का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं और इनके बारे में पूछताछ के दौरान मैंने पुलिस को स्पष्टीकरण दे दिया है।

इसके बावजूद मुझ पर 11 अपराधों के लिए आरोप लगाने का फैसला किया गया।

उल्लेखनीय है कि 70 वर्षीय मैक्स क्लिफोर्ड को पिछले दिसंबर, 2012 में उनकी हरकतों का भंडाफोड़ होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

अप्रैल, 2013 में उन पर आरोप तय किए गए थे। इनके मुताबिक 1983 में करियर पर सलाह लेने के लिए पहुंची एक मॉडल को उन्होंने जबरन पकड़ लिया था।

शिल्पा शेट्टी का संभाला था पीआर का जिम्मा

PR guru Max Clifford jailed for eight years for sex assaults

इसी के साथ एक डांसर से बाथरूम में अश्लील हरकतें करने का भी उन पर आरोप था। बकौल मैक्स 'मैंने किसी के साथ अश्लील हरकत नहीं की और यह न्यायिक कार्यवाही के दौरान साबित हो जाएगा।'

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बिग ब्रदर खिताब जीतने के बाद मैक्स ने बॉलीवुड की इस अदाकारा के पीआर का जिम्मा संभाला था।

मैक्स की अश्लील चर्चा सन 1966 में शुरू हुई जब एक 14 वर्षीय लड़की के खिलाफ अश्लील हमले, और 1974-1975 में एक 18 वर्षीय महिला के खिलाफ अश्लील हमले हुए।

मैक्स का कहना है कि मेरे खिलाफ सबसे पुरानी शिकायत 48 साल पहले की है। मुझे लगता है कि इसमें मेरे साथ न्याय नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed