फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Pothole kills woman; daughter booked for dangerous driving

सड़क के गड्ढे में गिरकर महिला की मौत, बेटी पर हत्या का मामला

Thu, 24 Sep 2015 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Sep 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
Pothole kills woman; daughter booked for dangerous driving

महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने सड़क के गड्ढे में गिरकर एक महिला की मौत होने

विज्ञापन
पर उसकी बेटी के खिलाफ ही लापरवाही से ड्राइविंग करने केस दर्ज किया है।

पुलिस ने महिला मौत का आरोपी उसकी बेटी को बनाते एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में पुलिस ने बेटी को उसकी मां की मौत का जिम्मेदार माना है। पुलिस ने लिखा है कि वह तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कूटी चला रही थी जिससे उसकी मां गिर गई और फिर उसकी मौत हो गई।

पुलिस के इस रवैये के बाद महिला ने सड़क बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। साथ ही महिला ने पुलिस के उन आरोपों को गलत बताया है जिनमें उसके खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन

मामले पर पुलिस ने दी सफाई

Pothole kills woman; daughter booked for dangerous driving

गड्ढे में गिरकर महिला की मौत होने के मामले में पुलिस ने सफाई देते हुए कहा है कि चालक की जिम्मेदारी होती है कि वह वाहन सावधानी पूर्वक चलाए लेकिन आरोपी महिला लापरवाही से स्कूटी चला रही थी जिससे उसकी मां गिर गई थी।

गौरतलब है कि इससे पहले 17 सितंबर को बंगलुरु पुलिस ने भी ऐसे ही मामले में एक शख्स के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।

बंगलुरु में एक शख्स अपनी पत्नी को लेकर बाइक से कहीं जा रहा था लेकिन सड़क खराब होने कारण बाइक से गिर गई थी और फिर उसकी मौत हो गई लेकिन पुलिस ने बाइक चलाने वाले पति पर ही लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed