{"_id":"a19ef9e0d027ad1e2aaff85deaee89c2","slug":"porn-photos-uploaded-on-fb","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफबी पर छात्रा का अश्लील फोटो अपलोड किया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
एफबी पर छात्रा का अश्लील फोटो अपलोड किया
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 22 Sep 2013 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में साइबर क्राइम का एक और मामला सामने आया है। सेक्टर-41 में रहने वाली एक छात्रा का फेसबुक एकाउंट हैक करके अश्लील फोटो अपलोड कर दी और उसी की फ्रैंड लिस्ट से शेयर कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता की बहन ने थाना सेक्टर-39 में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-41 में साक्षी (बदला हुआ नाम) अपनी बहन राखी (बदला हुआ नाम) के साथ रहती है।
विज्ञापन
वह नोएडा के एक निजी कॉलेज में पढ़ रही है। दो दिन पहले साक्षी को उसके परिजनों ने बताया कि उसकी अश्लील फोटो उसके फेसबुक एकाउंट पर लगी हुई है।
जब साक्षी ने अपना फेसबुक एकाउंट चेक किया तो उसके होश उड़ गए। यह फोटो उसकी फेसबुक फ्रैंडलिस्ट से भी शेयर की गई थी। हैकर ने साक्षी के मोबाइल पर फोन करके चैट न करने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
विज्ञापन
सीओ सिटी फर्स्ट शिवराम यादव ने बताया कि पीड़िता की बहन ने थाने में शिकायत दी है। जिस एकाउंट पर चैट करने के लिए हैकर ने कहा है उसकी आईडी फर्जी पाई गई है। प्रथम दृष्टया इस मामले में किसी जानकार का हाथ लग रहा है। आईटी एक्ट 43/66/67 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।