फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Porn advert shown in smartphone game to kids

गेम ऐप के जरिए मासूमों को दिखाया जा रहा है पोर्न

Thu, 11 Jun 2015 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 11 Jun 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
Porn advert shown in smartphone game to kids

एक पोर्न वेबसाइट को स्मार्ट फोन्स गेम ऐप के जरिए मासूम बच्चों को पोर्न दिखाने के आरोप में पकड़ा गया है। गेम वीडियो नियामक अधिकारियों ने अपने निरीक्षण में पाया है आरोपी साइट ने कम उम्र के बच्चों को गेम ऐप के जरिए अश्लील क्लिपिंग दिखा रही है।

विज्ञापन


मिरर ऑनलाइन के अनुसार, बच्चों के माता पिता की ओर से विज्ञापन नियामक प्राधिकरण में गेम ऐप में दिखाए जाने वाली क्लिपिंग के खिलाफ शिकायत देने पर जांच की गई तो पता चला कि इवांड डॉट कॉम नाम की पोर्न वेबसाइट ने गेम्स ऐप में अना विज्ञापन दिया हुआ था जिसमें बिना कपड़ों की एक महिला को अश्लील हरकत करते दिखाया जा रहा था।
विज्ञापन


मामला का खुलासा तब हुआ जब एक 15 साल के बच्चे ने अपने घर वालों से बताया कि जब वह गेम ऐप प्ले करता है तो शुरू में कुछ सेकंड तक गंदी वीडियो दिखती है। इसके बाद उसके मां-बाप ने गेम बनाने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉकिंग टॉम भी है बच्चों के लिए खतरनाक

Porn advert shown in smartphone game to kids

बताया जा रहा है क‌ि पोर्न साइट बच्चों के फेवरेट गेम टॉकिंग टॉम में भी विज्ञापन दे रही है बच्चों के लिए किसी भी प्रकार से अच्छा नहीं है। स्मार्ट फोन के लिए बने कई गेम ऐप में अश्‍लील साइट्स का विज्ञापन दिखाया जा रहा है। किसी गेम में गेम प्ले करने के साथ वीडियो दिखती है तो किसी में गेम प्ले करने के दौरान पूरे टाईम ऊपर पट्टी में पोर्न एड चलता रहता है।

वहीं शिकायत के आधार पर मामले की जांच बच्चों कर अधिकारियों के सामने बच्चों पोर्न वीडियो परोसने का एक और मामला सामने आया है। यह मामला यूरोप के इलाके का है। एक व्यक्ति ने देखा कि उसका पांच साल का बच्चा जब गेम प्‍ले कर रहा है तो उस पर गलत तस्वीर दिख रही है जिसका गेम से कोई लेना देना नहीं था। इसके बाद उसने इसे लेकर विज्ञापन नियामक प्राधिकरण में इस बारे में शिकायत दी।

मामले पर प्राधिकरण ने कहा चाहे गेम बनाने वाली कंपनी मोबिज्ज लिमिटेड हो या पोर्न साइट इवांक डॉट कॉम या आउटफिट 7 जो भी गेम एप्प चला रहे हैं सबको हिदायत दी गई है कि वो इस तरह वीडियो या तस्वीरों का विज्ञापन न दें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों को उत्तेजित करते हैं अश्‍लील विज्ञापन

Porn advert shown in smartphone game to kids

विज्ञापन नियामक प्राधिकरण ने माना है कि इस तरह के विज्ञापन न सिफ बच्चों को उत्तेजित करते हैं बल्कि उनका यौन शोषण भी करते हैं। लिहाजा ये विज्ञापन कम उम्र के बच्चों को नहीं दिखाए जाने चाहिए।

वहीं गेप ऐप बनाने वाली कंपनी मोबिज ने भी माना है कि वह विज्ञापन द‌िखाने वाली और उसे देखने वाले को ट्रैक करने में असमर्थ रही है।

कंपनी ने कहा है कि हमने पाया है कि इसके लिए विज्ञापन देने वाली थर्ड पार्टी जिम्मेदारी है। टॉकिंग टॉप और अन्य ऐप पर थर्ड पार्टी के जरिए विज्ञापन दिए जाते हैं। कंपनी ने अथॉरिटी से वादा किया है अब भविष्य में उनकी ओर से ऐसी गलती नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed