पोर्न देखने की लत, ऑफिस में लगाए गुप्त कैमरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस में चोरी-छिपे पोर्न फिल्में देखने के आदी एक शख्स की करतूत का भंडाफोड़ हुआ तो हर किसी के होश उड़ गए। आरोपी ने ऑफिस के बाथरूम के शॉवर में कैमरे फिट कर रखे थे, जिनके जरिए वह महिला कर्मचारियों के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था।
मामला फ्लोरिडा का है। पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय आरोपी जॉन ने पूछताछ में बताया कि उसे पोर्न देखने की लत है और वह इससे पीछा नहीं छुड़ा पा रहा।
आरोपी ने बताया कि इस लत के कारण वह ऑफिस में चोरी से अश्लील फिल्में देखता था और इसी दौरान उसे शॉपर में कैमरे फिट करने का ख्याल आया, जिसके बाद उसने यह कारनामा किया लेकिन एक दिन गलती से उसने खुद को भी रिकॉर्ड कर लिया।
निर्वस्त्र महिला कर्मचारी का वीडियो बनाया
आरोपी ने ऑफिस और जिम के शॉवर में गुप्त कैमरे लगा रखे थे और उनके जरिए महिला सहकर्मियों के वीडियो रिकॉर्ड करता था। उसने एक महिला को कई बार निर्वस्त्र हालत में शॉवर का इस्तेमाल करते समय रिकॉर्ड किया था।
इस महीने की शुरुआत में एक कर्मचारी को कैमरा लगे होने का शक हुआ था जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस के अनुसार, जब उन्होंने कैमरे की जांच की तो उसके वीडियो में जॉन की गतिविधियां नजर आईं। पूछताछ के दौरान उसने कैमरे लगाने की बात कबूल कर ली। उसने अपनी लत के बारे में पुलिस को भी बताया।