फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   politcian son raped a minor girl

नेता के बेटे ने किया नाबालिग से बलात्कार

Fri, 14 Feb 2014 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Fri, 14 Feb 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
politcian son raped a minor girl

एक नेता के बेटे पर एक किशोरी से बलात्कार करने का आरोप लगा है। किशोरी के पिता की तरफ से सदर थाने में दी गई तहरीर के आधार पुलिस ने इस मामले में बलात्कार, जान से मारने की धमकी और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


किशोरी के पिता के मुताबिक वह लखीमपुर का रहने वाला और किसान है। अपने पांच बच्चों को पढ़ाने के लिए उसने शहर में किराए का मकान लिया है। वह बेटी को छोड़ने खुद ही जाता था लेकिन बुधवार को खेती-बाड़ी के सिलसिले में गांव गया हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में उसने आरोप लगाया है कि बुधवार की सुबह करीब आठ बजे नवीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी अपने स्कूल के बाहर खड़ी हुई थी।

इसी दौरान एक नेता का बेटा उसके पास आया। उसने किशोरी को बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है, वह उसके साथ चले। किशोरी युवक को पहचानती थी सो उसके साथ बाइक पर बैठकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक उसको रामनगर मोहल्ले में एक मकान में ले गया और चाकू के बल पर उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी को धमकी दी कि वह चिल्लाई तो मार डालेगा। युवक ने करीब पांच घंटे तक किशोरी को बंधक बनाए रखा।

करीब एक बजे वह किशोरी को स्कूल के गेट पर ही छोड़ गया। पता चला है कि किशोरी को चौकीदार ने युवक की बाइक से उतरते देखा तो टीचर को सूचना दी। टीचर ने किशोरी की मां को स्कूल बुलाकर किशोरी के उसके सुपुर्द कर दिया।

बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे किशोरी ने अपने माता-पिता के साथ सदर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।

लड़की ने पत्र लिखकर बुलाया था लड़के को!
बलात्कार के आरोप में फंसे युवक के पिता के अनुसार बुधवार को लड़की ने पत्र लिखकर उनके लड़के को स्कूल के बाहर बुलाया था। यह पत्र लड़के के पास है। पत्र मिलने पर लड़का वहां गया था और इसके बाद दोनों लोग घूमने गए।


दोपहर में स्कूल गेट पर चपरासी ने उनके बेटे की बाइक से लड़की को उतरते देखा तो टीचर से शिकायत की। इसके बाद स्कूल टीचर ने लड़की के मां-बाप को बुलाकर उनके साथ घर भेज दिया। बेटे पर लगाया गया आरोप निराधार है। दोनों में जान पहचान थी और आपस में बातें भी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed