{"_id":"ca14098a5169fcb2f1ed1498ecd11ac5","slug":"policeman-s-wife-got-ransom-call-from-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान से दारोगा की बीवी को फिरौती की कॉल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
अफगानिस्तान से दारोगा की बीवी को फिरौती की कॉल
अमर उजाला, मथुरा
Updated Wed, 25 Sep 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के मोबाइल पर अफगानिस्तान से आई कॉल ने एक दारोगा को परेशान कर दिया है। कॉल करने वाले ने बीस लाख रूपए का इंतजाम करने को कहा, बाद में रकम पांच लाख कर दी। फिरौती मांगने वाले ने दिल्ली के पते पर रुपए लाने को कहा है।
विज्ञापन
मथुरा में तैनात दरोगा का परिवार पुलिस लाइन में रहता है। गत दिनों उनकी पत्नी के मोबाइल पर 92-3055705035 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना ठिकाना अफगानिस्तान बताया।
विज्ञापन
कहा कि पांच दिन में बीस लाख का इंतजाम कर लो वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। इससे घबराई महिला ने पति को जानकारी दी। पति ने पलटकर नंबर मिलाया तो फोन नहीं उठा। दरोगा ने नंबर के बारे में पता किया तो वह पाकिस्तान का था।
विज्ञापन
हालांकि नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन नहीं मिली। पांच दिन बाद फिर से फोन आया तो रणनीति के तहत महिला ने बैंक में पैसे डालने की बाबत एकाउंट नंबर मांगा। इस पर फिरौती मांगने वाले ने दिल्ली में पालम के पते पर रुपए लाने को कहा। हालांकि कोई कार्रवाई न होते देख दश्रोगा की पत्नी ने सिम तोड़ दी।
एसपी सिटी ओमवीर सिंह का कहना है कि ठगी कर मोबाइल बैलेंस चोरी करने और एकाउंट हैक करने में कुछ शातिर लगे रहते हैं। कई बार हजारों डॉलर देने के बहाने बैंक एकाउंट पूछ लेते हैं और बाद में बैलेंस साफ कर देते हैं। यह फोन कॉल भी किसी ठग की करतूत लगती है। इसका पता लगाया जा रहा है।