फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Policeman booked for sending flirtatious messages to air hostess

दरोगा का SMS 'तुम जैसी खूबसूरत लड़की संग कॉफी पीना चाहता हूं'

Sun, 24 May 2015 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 24 May 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
Policeman booked for sending flirtatious messages to air hostess

एअरहोस्टेस से फ्लर्ट करने के आरोप में गिरफ्तार दरोगा के कारनामों से पर्दा उठता जा रहा है। अपने आरोपी दरोगा की विभागीय जांच कर रही मुंबई पुलिस ने सब इंस्पेक्टर परशुराम लांढे के वो सारे संदेश सार्वजनिक कर दिए हैं जो पीड़ित लड़की को लगातार भेजे जा रहे थे।

विज्ञापन


मामला मुंबई का है जहां सब इंस्पेक्टर परशुराम पर उसकी उम्र से 11 साल छोटी ट्रेनी एअर होस्टेस ने उस पर फ्लर्ट करने और परेशान करने का आरोप लगया है। ट्रेनी एअर होस्टेस की शिकायत पर आरोपी परशुराम को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस की विभागीय जांच में सामने आया है कि 32 साल के परशुराम लांढे ने पीड़ित महिला को अनेकों संदेश भेजे हैं। इस संदेशों जरिए आरोपी ने महिला से कई बार उसकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी है अपने साथ बाहर जाने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं तुम जैसी खूबसूरत लड़की के साथ कॉफी पीना चाहता हूं'

Policeman booked for sending flirtatious messages to air hostess

विभागीय में जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर परसुराम लांढे ने 23 अप्रैल को एअरहोस्टेस को लिखा, 'मैं आप जैसी खूबसूरत लड़की के साथ कॉफी पीना चाहता हूं।' इस पर एक प्राइवेट एअरलाइन में काम शूरू करने वाली महिला ने आरोपी दरोगा से विनम्रता पूर्वक कहा कि वह एक पुलिस ऑफिसर होने के नाते उसका सम्मान करती है लेकिन वह उसकी दोस्त नहीं बन सकती।

लेकिन सब इंस्पेक्टर लांढे ने लड़की से फ्लर्ट करने की कोशिश जारी रखी और बाद में कहने लगा कि उस महिला ने उसका अपमान किया है।

सब इंस्पेक्टर लांढे की पहली मुलाकात उस लड़की से तब हुई जब उसकी मां ने थाने में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित लड़की एक बार अपने पासपोर्ट के वेरीफिकेशन के लिए थाने भी गई थी जहां आरोपी दरोगा ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था।

पीड़िता की मां ने दी थी चेतावनी

Policeman booked for sending flirtatious messages to air hostess

सब इंस्पेक्टर लांढे ने जब लड़की को संदेश भेजना बंद नहीं किया तो लड़की ने अपनी मां को सारी बात बता दी। इसके बाद उसकी मां ने आरोपी दरोगा को अपनी लड़की को परेशान न करने की चेतावनी भी दी लेकिन सब इंस्पेक्टर लांढे ने मैसेज भेजना बंद नहीं किया।

तब पीड़िता की मां ने थाने जाकर लांढे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई लेकिन उसकी शिकायत नहीं लिखी गई। इसके बाद वह महिला एएसपी ऑफिस में शिकायत देकर दरोगा से छुटकारा दिलाने के लिए गुहार लगाई। अब आरोपी दरोगा पर शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त एसपी ने बताया कि पीड़िता की ओर से की शिकायत में जिन संदशों के भेजने की बाद कही गई है वह आरोपी के फोन से बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed