फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   policeman beats railway employee badly in Kanpur

कानपुर में दरोगा की गुंडई, रेलकर्मी को बेरहमी से पीटा

Sun, 28 Feb 2016 04:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 28 Feb 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
policeman beats railway employee badly in Kanpur

यूपी के कानपुर में एक दरोगा पर वर्दी की गरर्मी ऐसी हावी हुई कि एक शख्स को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दरोगा की पिटाई से पीड़ित के कान का पर्दा फटने की खबर है। पीड़ित शख्स एक रेलकर्मी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपी दरोगी की एसएसपी से शिकायत की। पुलिस अधिकारी ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पीड़ित ने एसएसपी को बताया कि बाबूपुरवा इलाके में दरोगा की बाइक से उसकी बाइक छू गई थी। इस पर खाकी की धौंस जमाते हुए दरोगा ने ओवरटेक करते हुए बाइक रोक ली।
विज्ञापन


इसके बाद दरोगा ने रेलवे कर्मी को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इतने से भी जी नहीं भरा तो थाने ले जाकर बेल्ट और लकड़ी के तख्ते से पीटकर बेदम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली बात पर आगबबूला दरोगा ने बेरहमी से पीटा

policeman beats railway employee badly in Kanpur

रेलवे ट्रैक्शन कॉलोनी टीपी नगर निवासी वरुण सिंह रेलवे इमरजेंसी सेवाओं में कार्यरत हैं। वरुण ने बताया कि गुरुवार शाम को अपने एक उच्च अधिकारी को स्टेशन से लेकर बाइक से आनंदपुरी कैंपस में छोड़ने जा रहे थे।

बाबूपुरवा थाने के सामने बगल में चल रहे बाइक सवार दरोगा की और उनकी बाइक आपस में टच हो गई। बस इतने में ही बाबूपुरवा थाने के दरोगा बृजमोहन पाल भड़क गए।

बीच सड़क रोककर बेरहमी से पीटा और थाने ले गए। जहां लात-जूते के बाथ बेल्टों से बेरहमी से पीटा और नाम पता नोट करने के बाद छोड़ दिया। वरुण को रेलवे इंजीनियर गंभीर हालत में एक निजी हॉस्पिटल ले गए।

डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि कान का पर्दा फट गया है। पीड़ित रेलवेकर्मी ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर आपबीती बताते हुए दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है।

एसएसपी ने बताया कि मामले की जांचा बाबूपुरवा सीओ को दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed