{"_id":"e2f9f1b9ffc55878afd85e0f2047f4cc","slug":"police-take-man-into-custody-on-wife-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर पति की शामत, पत्नी ने पहुंचाया जेल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
करवाचौथ पर पति की शामत, पत्नी ने पहुंचाया जेल
अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 23 Oct 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
करवाचौथ पर एक युवक की जैसे शामत आ गई। दो पत्नियों के बीच हुए विवाद में उसे और उसके दो भाइयों को जेल की हवा खानी पड़ी। काफी देर बाद समझौता होने पर पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
मामला उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के शामली का है।
9 इंसानी 'भेड़ियों' की खौफनाक दास्तां
विज्ञापन
मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंची एक महिला ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों हाथ कट गए। इसके बाद उसकी छोटी बहन के साथ उसके पति की दूसरी शादी हो गई। दोनों बहनें पति के साथ रहने लगीं, लेकिन उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों का रुझान उसकी तरफ से हट गया।
विज्ञापन
आरोप है कि पति और ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति और दो जेठों को कोतवाली लाकर हवालात में बंद कर दिया।
सूचना पर दूसरी पत्नी भी ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंच गई। छोटी बहन ने बताया कि वह अपनी अपाहिज बहन का पूरा ख्याल रखती है। इस पर ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पुलिस ने बताया कि पहली पत्नी की शिकायत पर पति सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया था। फैसला हो जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया है।