फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Police raids at rave party in Cyberabad, several arrested

पार्टी में अश्लील नृत्य कर रहीं युवतियां गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2014 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Jul 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
Police raids at rave party in Cyberabad, several arrested

हल्की रोशनी और तेज संगीत में करीब दो दर्जन युवक-युवतियां एक दूसरे के लिपटे हुए अश्लील डांस कर रहे थे। इसमें अधिकांश जोड़े अर्धनग्न अवस्था में थे।

विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस का छापा पड़ा और सबका नशा काफूर हो गया।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमीरपेट इलाके में पुलिस ने एक फार्म हाउस पर छापा मारकर रेव पार्टी का खुलासा किया।

पुलिस ने 12 महिलाओं सहित 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अर्धनग्न अवस्था में थे युवक-युवतियां

Police raids at rave party in Cyberabad, several arrested

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी की तुर्कापल्ली इलाके के एक फार्म हाउस में रेव पार्टी का आयोजन किया गया है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा और वहां युवक-युवतियां अश्लील नृत्य करते मिले।

इंस्पेक्टर टी एन बाबजी बताया कि 26 लोगों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इनमें 12 महिलाएं शामिल हैं।

तीन महिलाएं मुंबई की हैं, जबकि एक कोलकाता की। गिरफ्तार किए गए 14 पुरूष हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों के कारोबारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में भी एक रेव पार्टी का भंडाफोड़

Police raids at rave party in Cyberabad, several arrested

उन्होंने बताया कि आयोजकों में से एक रंजन फरार है। वहां से दो लाख रूपए नकद, कई मोबाइल फोन, चार चार पहिया वाहन और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।

मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार वहां से दो लाख रूपए नकद, कई मोबाइल फोन, चार पहिया वाहन और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।

इससे पहले ठाणे में एक और रेव पार्टी पर छापा पड़ा है। रेव पार्टी के दौरान बंगले में अश्लील हरकतें भी चल रही थीं, जिसमें कुछ विदेशी लड़कियां भी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed