फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Police raid Flat of 'Kiss of Love' organizer over sex racket

सेक्स रैकेट: 'किस ऑफ लव' वाले राहुल के घर पुलिस का छापा, कई चीजें सील

Fri, 20 Nov 2015 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Nov 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
Police raid Flat of 'Kiss of Love' organizer over sex racket

कथिततौर पर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो दिन पहले पत्नी समेत गिरफ्तार हुए 'किस ऑफ लव' के संयोजक राहुल पशुपलन की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को केरल पुलिस ने आरोपी राहुल के कोची स्थित घर में छापा मारकर सेक्स रैकेट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कम्प्यूटर, टैबलेट और कई मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि आरोपी पति-पत्नी इन्हीं तकनीकी यंत्रों का इस्तेमाल कर ऑनलाइन वेश्यावृत्ति के धंधे को अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली फोन नंबरों की लंबी लिस्ट

Police raid Flat of 'Kiss of Love' organizer over sex racket

पुलिस ने इस छापे में जो कम्प्यूटर, टैबलेट और मोबाइल बरामद हुए उनसे आरोपियों के संपर्क में रहने वालों की एक लंबी लिस्ट मिली है। पुलिस ने इन संदिग्‍ध फोन नंबरों और मोबाइल एसएमएस को साइबर क्राइम सेल को सौंप दिया है।

साइबर क्राइम अब आरोपी पति-पत्नी के संपर्क में रहकर सेक्स रैकेट में शामिल लोगों का पता लगाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों के घर से जा मोबाइल फोन बरामद हुए हैं उनमें बड़ी संख्या में लोगों के संदेश आ रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि जब उनके घर में छापा मारा गया तो वहां जूठे बर्तन, शराब की खाली बोतलें और इस्तेमाल किए हुए कपड़े बिखरे पड़े थे। गौरतलब है कि आरोपी राहुल और उसकी पत्‍नी को कोचीन इंटरनेशनल एअरपोर्ट के पास से एक वीआईपी होटल से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed