बेकसूर को जानवर बनाकर पुलिस ने खींची फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला अमेरिका के इलेनोय शहर का है जहां न्यायधीश ने हाल ही में एक फोटो को सोशल मीडिया और अखबारों में जारी करने के निर्देश दिए जिसमे दो गोरे पुलिस अफसर एक अश्र्वेत व्यक्ति को बारहसिंगा के सींग पहना कर घुटने के बल बैठने को मजबूर करते नजर आ रहे हैं। शिकागो सन टाइम्स की खबर के मुताबिक यह तस्वीर कुछ साल पहले ली गई थी लेकिन इसकी सुनवाई अब जाकर हुई है।
तस्वीर में जो दो पुलिस वाले दिखाई दे रहे हैं उनकी पहचान जेरोम फिनीगन(बाएं) और टिमोथी मेकडरमॉट(दाएं) के रूप में हुई है। पिछले साल मेकडरमॉट को इसी फोटो के कारण शिकागो पुलिस बोर्ड द्वारा की गई 5-4 वोटिंग के आधार पर नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान 74 पुरस्कार जीत चुका मेकडरमॉट अब अपनी बर्खास्तगी के लिए अपील कर रहा है।
वहीं लूटपाट और घुसपैठ करने वाले पुलिस अफसरों के गिरोह का हिस्सा होने के जुर्म में फिनिगन 12 साल से जेल की सजा काट रहा है। एफबीआई की पूछताछ में फिनिगन ने बताया कि तस्वीर वाले व्यक्ति को चरस से भरे 20 बैग रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था और उसने उन्हें राइफल भी दी थीं। उन्होंने उसे जाने दिया था क्योंकि उसने पहले कोई जघन्य अपराध नहीं किया था।
विभाग में इनके लिए अब नहीं कोई जगह
तस्वीर को घिनौना बताते हुए पुलिस अधीक्षक गैरी मेकार्थी ने शिकागो सन टाइम्स को दिए अपने बयान मे कहा,''ऐसे नीच काम करने वाले पुलिस अफसरों के लिए हमारे विभाग और समाज में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी को वो पहले ही निकाल चुके हैं और दूसरे को भी जल्द ही निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने अच्छा किया कि इन दोनों की घिनौनी करतूत को दुनिया के सामने जारी करने के आदेश दिए ताकि लोग समझ सके कि किसी मजबूर और बेबस के साथ इस तरह का घिनौना काम नहीं करना चाहिए।
वहीं पूछताछ के दौरान एक पुलिसकर्मी मेकडरमॉट ने कहा था कि फिनीगन ने गुप्त रूप से यह फोटो खींची थी औऱ उसे इसकी जानकारी नहीं थी।
उसने कहा था, 'फिनीगन ने मुझे बुलाकर बस तस्वीर में शामिल होने को कहा था और मैंने ऐसा ही किया। मेंने बस मजाक के तौर पर इस तस्वीर का हिस्सा बनना स्वीकार किया और उसके बाद मैं अपने काम पर लौट गया।' उसका यह भी कहना था कि तस्वीर देख कर वह बेहद शर्मिंदा हुआ था और उसमें उसका कोई हाथ नहीं था। कोर्ट में उसकी अगली सुनवाई 10 जून को है।