रेप पीड़िता के अंतर्वस्त्रों को लेकर दरोगा ने की गंदी बात, सस्पेंड
रेप पीड़िता के अंतर्वस्त्रों को लेकर भद्दे और अश्लील कमेंट करने वाले दरोगा को नीलंबित कर महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी वर्दी पर एक और दाग लगने से बचा लिया। बर्खास्त दरोगा ने रेप पीड़िता के कपड़ों को लेकर जो बयान दिया था वे बेहद ही आपत्तिजक थे।
मिड डे ऑनलाइन के अनुसार, महाराष्ट्र हाउसिंग बोर्ड थाने पर तैनात दरोगा अनिल अवहद के इस अभद्र और गैर जिम्मदाराना बर्ताव के बारे में पीड़ित महिला ने जब पुलिस कमिश्नर से शिकायत की जब पुलिस इंस्पेक्टर अनिल के खिलाफ कार्रवाई हुई।
बलात्कार का शिकार हुई महिला ने दो सप्ताह पहले आरोपी दरोगा के पास ही अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत की थी जिसके जांच का जिम्मा आरोपी दरोगा ने ही ले रखा था। लेकिन दरोगा ने मामले की जांच करने के बजाए महिला को पटाने की कोशिश करने लगा और उसके अतर्वस्त्रों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
थाने में महिला का पीछा करता था दरोगा
पीड़ित महिला ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बताया है कि दरोग अनिल के उसके अंडरवियर को लेकर गंदी, गंदी बातें करता था और उससे छेड़ने की कोशिश भी करता था। पीड़िता के अनुसार जब वह थाने जाकर की गई शिकायत के बारे में जानकारी लेने जाती तो वहां आरोपी दरोगा उसका पीछा करता है जिससे थाने जाने में उसे दिक्कत होती है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला एक 28 साल के शख्स से प्यार भी करती थी। महिला के प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी करने से मना कर दिया।
इसके बाद पीड़ित महिला ने थाने में बलात्कार की शिकायत की थी। मुंबई नॉर्थ के पुलिस कमिश्नर फतेह सिंह पाटिल ने मिड डे से कहा कि महिला ने उनसे जब इस बारे में शिकायत की तो उन्होंने दरोगा को नीलंबित करने का फैसला किया।