युवती के साथ फ्लैट में दिखा दरोगा, लोगों ने बुला दी पुलिस
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के आदमपुर की आईडीएच कॉलोनी में फ्लैट लेकर रहने वाले एक दरोगा के रंगरेलियां मनाने की सूचना पर रविवार को पुलिस उनके दरवाजे जा धमकी। पुलिस दरोगा और युवती को थाने ले आई।
उन्होंने जब दोनों के चाचा-भतीजी का रिश्ता होने की बात कह आरोपों को निराधार बताया। पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया। मऊ के रहने वाले दरोगा प्रतापगढ़ में तैनात हैं। पूर्व में वे आदमपुर थाना में तैनात रह चुके हैं।
ईटीवी ने इस खबर की तस्वीर ट्वीट की है।
वाराणसी-लड़कियों के साथ रंगरेलियां मनाता दारोगा अरेस्ट,लोगोंने आरोपी को पकड़ा, पुलिसको सौंपा,आदमपुर पुलिस बचा रही pic.twitter.com/mCuw7FDAvW
— ETV UP/UK (@ETVUPLIVE) September 6, 2015
दरोगा ने आदमपुर थाना क्षेत्र की आईडीएच कॉलोनी में फ्लैट ले रखा है। एक युवती रविवार को दरोगा के फ्लैट पर गई थी। तब तक किसी ने फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी कि दरोगा रंगरेलियां मना रहे हैं।
युवती ने दरोगा के खिलाफ नहीं दी शिकायत
पुलिस को युवती ने बताया कि वह दरोगा के परिवार से सालों से परिचित है और जरूरी काम से उनसे मिलने आई थी। आदमपुर थानाध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि दरोगा और युवती से पूछताछ की गई थी।
दोनों ने बताया कि उनके पारिवारिक संबंध हैं और वे रिश्ते में चाचा-भतीजी हैं। युवती से कहा गया कि यदि उसे किसी प्रकार की आपत्ति है तो तहरीर दे कार्रवाई की जाएगी, मगर उसने साफ इंकार किया।
इसलिए दोनों को छोड़ दिया गया। दरोगा और युवती ने खुद को चाचा-भतीजी बताया तो मामला हो गया रफा-दफा कर दिया गया।