फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Police held two person at Jaipur airport

अरे गजब रजाई में छिपा कर लाया सोना पकड़ा गया

Thu, 13 Feb 2014 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 13 Feb 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
Police held two person at Jaipur airport

तू डाल-डाल, मैं पात-पात कुछ इसी रणनीति के तहत पुलिस से बचने के लिए सोने के तस्कर काम कर रहे हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए वो सोने की स्मगलिंग के रोज नए तरीके खोज रहे हैं।

विज्ञापन


खाड़ी देशों से जयपुर आईं दो फ्लाइटों से पुलिस ने केरल मूल के दो यात्रियों से करीब एक किलो से अधिक सोना जब्त किया है। इनमें से एक यात्री दुबई से और दूसरा शारजाह से आई फ्लाइट में था। पुलिस द्वारा जब्त किए गए कुल सोने की कीमत बाजार में 30 लाख से अधिक है।

विज्ञापन

रजाई पर सुनहरे फूल की डिजाइन

Police held two person at Jaipur airport
शारजाह से आई एयर अरेबिया की फ्लाइट में पुलिस ने एक आदमी को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने रजाई बरामद की, जिस पर कि सुनहरे फूल की डिजाइन थी।

जांच के बाद पता कि सुनहरे डिजाइन वाले ये फूल 99.9 फीसदी तक शुद्ध सोने के थे, जिन्हें कि रूई की दो परतों में इस तरह से सजाया था कि वह स्कैनिंग में पेंटिंग जैसे दिखें। रजाई पर बनी सोने की पत्तियों का वजन करीब 491 ग्राम था। इस सोने की कीमत करीब 14.77 लाख रुपए है।

केरल मूल का हंसार कुदरू सुलेमान शारजाह से जयपुर आया था। पुलिस व कस्टम विभाग के अधिकारी यात्री से पूछताछ में जुटे हैं।
विज्ञापन

स्ट्रॉली में छिपाकर लाया सोना

Police held two person at Jaipur airport

दुबई से आई एयर इंडिया की फ्लाइट से उतरे केरल के एक शख्स की गतिविधि संदिग्‍ध लगने पर पुलिस ने उसे रोका। उसके सामान की जांच की तो उसकी स्ट्रॉली में छिपाकर लाया गया 700 ग्राम सोना पुलिस ने जब्त कर ‌लिया।

जांच के बाद खुलासा हुआ कि यह शख्‍स स्ट्रॉली में सोना रखकर ला रहा था। स्ट्रॉली का फ्रेम एल्युमिनियम का ही था, लेकिन फ्रेम निकालने पर उसके नीचे 700 ग्राम सोने के तार मिले।

हाल ही में ये इस तरह का दूसरा मामला है कि जब पु‌लिस ने स्ट्रॉली में छिपाकर लाया गया सोना जब्‍त ‌किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed