फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   police found dual undergarments on dead body

कुएं में मिली युवती की लाश, अंतर्वस्त्रों ने उलझाई गुत्थी

Thu, 19 Feb 2015 12:27 PM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
police found dual undergarments on dead body

मुरादाबाद में मूंढापांडे के गांव शाहू नंगला के जंगल में नृशंसता से कत्ल कर कुएं में फेंक गई युवती की वारदात के चौबीस घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत है। लेकिन पुलिस कातिलों का सुराग तो दूर मकतूल की शिनाख्त का सिरा तक नहीं खोज सकी। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि युवती की गर्दन को कातिलों ने किसी धारदार हथियार से काटा है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लाश छह से सात दिन पुरानी बताई गई है। बलात्कार की आशंका में डाक्टरों ने युवती की वेजाइनल स्लाइड भी बनाई है। हालांकि  पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में इसकी सिफारिश तक नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ पैर बांधकर काटी गई गर्दन

police found dual undergarments on dead body

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर दलपतपुर के पास से कटे लक्ष्मीपुर कट्टई-ककरघटा लिंक रोड पर हाईवे से करीब तीन किमी दूर शाहू नंगला के जंगल में सोमवार को एक युवती की लाश कुएं में पड़ी मिली थी। युवती के हाथ पैर बंधे थे और उसकी गर्दन पर कटे के निशान थे।

मंगलवार को जब युवती के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो खुलासा हुआ कि उसकी गर्दन को कातिलों ने किसी धारदार हथियार से नृशंसता से काटा था। हालांकि पोस्टमार्टम में युवती के शरीर पर कोई और चोट नहीं मिली है।

अलबत्ता एहतियातन डाक्टरों ने बलात्कार की आशंका में वैजाइनल स्लाइड तैयार की है। उधर, इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है। ग्रामीण अपनी बहू बेटियों की हिफाजत को लेकर चिंतित हैं। इस वारदात के बाद से पुलिस के खिलाफ भी लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।

दो-दो कपड़े पहने थी युवती

police found dual undergarments on dead body

युवती ने अंतर्वस्त्र समेत सारे कपड़े दोहरे पहने थे। उसके शरीर पर दो सलवार, दो कुर्ते समेत हर कपड़ा दोहरा था। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस इस घटना की तहकीकात ऑनर किलिंग के नजिरए से भी कर रही है।

पुलिस का अनुमान है कि हो सकता है कि युवती ने घर से भागने की कोशिश की और रंगे हाथ पकड़े जाने पर घर वालों ने ही कत्ल कर दिया हो। इसकी दूसरी वजह ये भी है कि पोस्टमार्टम के दौरान युवती के प्राइवेट पार्ट्स पर किसी प्रकार की चोट नहीं मिली है। ऐसे में स्लाइड परीक्षण में रेप की पुष्टि होने की संभावना बहुत कम है।

डीआईजी मुरादाबाद, गुलाब सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में खौफ पैदा करती हैं। संबंधित पुलिस अधिकारियों को तलब करके इस घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए जाएंगे। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed