फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   police constables arrested on bhilai gangrape case

युवती को बेहोश कर पुलिसवालों ने किया गैंगरेप

Mon, 06 Apr 2015 03:28 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
police constables arrested on bhilai gangrape case

छत्तीसगढ़ के भिलाई में बीते महीने 22 साल की लड़की से गैंगरेप के मामले में दो पुलिसवालों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कांस्टेबल छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की तीसरी बटालियन में तैनात हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की पहचान पूरन लाल यादव (22) और प्रवीण कुमार (32) के तौर पर हुई है। बीते माह 23 मार्च को आरोपियों ने दुर्ग की रहने वाली पीड़िता को अपनी दोस्त के घर ले गए।
विज्ञापन


उन्होंने लड़की को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई और फिर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

दोस्त आया और उसने भी किया बलात्कार

police constables arrested on bhilai gangrape case

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों लड़की की इज्जत लूट रहे थे तभी उनका दोस्त, जो कि घर का मालिक भी है, वहां आया और उसने भी लड़की के साथ बलात्कार किया।

शुरुआत में पीड़िता ने डर के कारण शिकायत नहीं दर्ज कराई लेकिन बाद में उसने परेशान होकर किसी तरह हिम्मत बटोरी और नेवाई पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई।

एएसपी दुर्ग (सिटी) राजेश अग्रवाल ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। उन्हें 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed