फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   police constable beaten in uttar pradesh

अपहरण में शामिल सिपाही की धुनाई, कार फूंकी, बवाल

Thu, 30 Jan 2014 03:28 PM IST
अमर उजाला, नरौरा
अमर उजाला, नरौरा Updated Thu, 30 Jan 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
police constable beaten in uttar pradesh

एक सिपाही तीन बदमाशों के साथ एक बच्चे को अगवाकर भाग रहा था। तभी लोगों ने उसकी कार रोक ली और बच्चे को उनकी चंगुल से छुड़ा लिया। उसके बाद लोगों ने सिपाही और उसके एक साथी की जमकर धुनाई की।

विज्ञापन


उसके बाद लोगों ने उसकी कार भी फूंक दी। दो बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने फायरिंग की, लेकिन सीओ ने फायरिंग से इनकार किया है।
विज्ञापन


बाथरूम में नहा रही थी युवती, देख रहा था कोई
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है।

नरौरा के गांव रतनपुर निवासी सुरेश चौधरी ईंट भट्ठे पर मुनीम हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सुरेश का पुत्र पंकज (13) दवा लेकर घर लौट रहा था। गांव से गरीब 500 मीटर दूर डिबाई रोड पर कार सवार चार बदमाशों ने पंकज को पीटकर कार में डाल लिया और भागने लगे।

'पति मुझे अजनबी लोगों के साथ कमरे में बंद कर देता है'


इसी बीच उधर से गुजर रही टाटा-407 के ड्राइवर ने देख लिया और कार को ओवर टेक कर कार के आगे गाड़ी लगा दी। चालक के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे बालक के पिता सुरेश चौधरी और ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश पंकज को छोड़ खेत की ओर भागने लगे।

तिहाड़ में प्रेम: इस रोमांस की चर्चा हर जुबान पर


आक्रोशित ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोच लिया और जमकर पीटा। गुस्साए ग्रामीणों ने बदमाशों की कार को आग लगा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़ा गया बदमाश एक सिपाही नरेंद्र है जो नरौरा थाने में तैनात है। दूसरा बिलौना का रहने वाला है।

सूचना के बाद नरौरा, डिबाई, रामघाट, दानपुर समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने ग्रामीणों को भगाने के लिए लाठियां फटकारीं। जवाब में ग्रामीणों ने पथराव किया।

आरोप है कि पुलिस ने हवा में कई राउंड फायरिंग की। सीओ आरएल निरंजन ने फायरिंग से इनकार किया है। एसपी देहात विजय गौतम का कहना है कि बालक के अपहरण के प्रयास और कार फूंकने की सूचना मिली है, जिस सिपाही का नाम आ रहा वह शराबी प्रवृति का है। सिपाही वहां कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed