फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Police busted sex racket at Chhattisgarh tourism resort in Raipur

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस देख छत से कूदी

Wed, 11 Feb 2015 11:34 AM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
Police busted sex racket at Chhattisgarh tourism resort in Raipur

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सरकारी रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने से हड़कंप मच गया। खुफिया सूचना मिलने पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के रिसॉर्ट में छापा मारा। इस दौरान वहां से नाबालिग लड़कियों समेत कई लोगों को रंगेहाथ पकड़ा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उन्होंने अभानपुर रोड स्थित पंडवानी रिसॉर्ट में छापा मारा तो वहां अलग-अलग कमरों में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। इनमें से एक लड़की नाबालिग है। पुलिस को देखते ही वह खिड़की से कूद गई लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


इनके अलावा पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

सेमिनार की जगह अंतरंग मिले जोड़े

Police busted sex racket at Chhattisgarh tourism resort in Raipur

टीओआई के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि रिसॉर्ट में विजिटर डायरी पर आने-जाने वालों की एंट्री नहीं होती थी। आशंका जताई जा रही है कि रिसॉर्ट के इंचार्ज के इशारे पर इसे गैरकानूनी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

अभानपुर के टीआई एलपी जायसवाल ने कहा कि रिसॉर्ट के मैनेजर ने कहा था कि वहां एक सेमिनार चल रहा है, लेकिन जब पुलिस ने छापामारा तो सारी पोल खुल गई।

मामले का पर्दाफाश होने के बाद स्टेट टूरिज्म बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष मिश्रा ने बताया कि निजी ठेकेदार को हटाए जाने का नोटिस जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

आखिर यहां क्यों बनाया गया रिसॉर्ट?

Police busted sex racket at Chhattisgarh tourism resort in Raipur

बता दें कि राज्य सरकार के कई रिसॉर्ट निजी ठेकेदारों के जरिए चलाए जा रहे हैं या फिर दूर होने के चलते बंद पड़े हैं। इसके पहले भी बस्तर जिले में जगदलपुर स्थित रिसॉर्ट में भी ऐसा ही मामला सामने आ चुका है।

पंडवानी रिसॉर्ट 2005 में अभानपुर में बनाया गया था। इसके आसपास कोई टूरिस्ट स्पॉट नहीं है। इसके पास हर साल राजिम कुंभ मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यहां पर सेक्स रैकेट कब से चल रहा है। पुलिस ने यहां से बरामद की गई लड़कियों और महिला को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed