फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   police beaten up while handling a love affair case

लड़की के मसले में पुलिस पिटी, सरेआम बना कानून का मजाक

Mon, 22 Feb 2016 04:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
police beaten up while handling a love affair case

प्रेमी के साथ भागने वाली लड़की का मसला सुलझाने के लिए खाकी धारी जीप लेकर पहुंचे ही थे कि जान बचाकर भागना मुश्किल पड़ गया। दो परिवारों की लड़ाई में पुलिस वालों की जीप पर पथराव किया गया और जमकर पिटाई कर दी गई।

विज्ञापन


माजरा यूपी के प्रतापगढ़ का है। करीब तीन हफ्ते पहले युवती प्रेमी के साथ भागकर अंतू के इसीपुर ढेकाही गांव में पहुंच गई थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक का अपने रिश्तेदार की लड़की से प्रेम हो गया था। लड़की कौशाम्बी के दानपुर महोबा की रहने वाली थी। इसलिए फोन पर ही दोनों की बात होती थी।
विज्ञापन


करीब बीस दिन पहले युवक उसे अपने घर भगा ले आया। इस बात की जानकारी युवती के परिवार के लोगों को हो गई। रविवार को लड़की के परिजन दो वाहनों से ढेकाही गांव पहुंचे। वे असलहों से लैस थे। चश्मदीदों के मुताबिक वे जबरन आरोपी युवक के घर में घुसने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की। लड़की को अपने वाहन में बैठा लिया। इस बीच शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन वे लोग लड़की को वाहन में बैठाकर भाग निकले।

पुलिस पर भी इंतकाम लेने का आरोप

police beaten up while handling a love affair case

इस बीच कौशाम्बी के रहने वाले संतोष और बलवीत वाहन में नहीं बैठ सके। ग्रामीणों ने दोनों को दौड़ाकर दबोच लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की। जिससे दोनों बेहोश हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। एसओ अंतू की पिटाई कर दी। उनकी जीप क्षतिग्रस्त कर दी। बवाल होते देख पुलिसकर्मी जान बचाकर भागने लगे।

कई थानों की पुलिस लेकर सीओ सिटी मनीष मिश्र मौके पर पहुंचे तब जाकर हालात काबू हुए। उन्होंने एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। देर रात तक पुलिस मारपीट करने वालों की खोजबीन के साथ मुकदमा दर्ज करने की कवायद में जुटी रही।

आरोप ये भी है कि आरोपी के घर पर पुलिस ने बाद में धावा बोल दिया और उसके घर में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं से भी अभद्रता की। मारपीट और बवाल करने वाले लोगों को पुलिस खोजती रही, लेकिन वे नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed