फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   police arrests women trafficking gang in UP

ढाई लाख में किया था आबरू का सौदा, पुलिस ने दबोचा

Sun, 24 Jan 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
police arrests women trafficking gang in UP

पुलिस ने यूपी में सक्रिय महिला तस्करों के गैंग का भंडाफोड़ किया और उन्हें दबोच लिया। गैंग के कब्जे से अमरोहा की एक छात्रा बरामद हुई है। गैंग इस छात्रा का सौदा 2 लाख 30 हजार रुपये में गाजियाबाद के एक शख्स से कर चुका था। करीब पौने दो लाख रुपये एडवांस भी लिए जा चुके थे। शुक्रवार को छात्रा को व्यापारी को सौंपा जाना था। इसके लिए गैंग सरगना रुद्रपुर का नईम और गैंग की दो महिलाएं छात्रा को लेकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच चुके थे। लेकिन महिला तस्करों के इस गैंग की हरकतों की भनक लगते ही पुलिस और सर्विलांस सेल को टास्क पर लगा दिया गया। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस होते ही एसएसपी ने पुलिस टीम रवाना कर दी। नतीजतन व्यापारी के हाथों तक पहुंचने से पहले ही छात्रा को बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


गैंग सरगना और उसकी दो महिला साथी भी पकड़ ली गईं। वरिष्ठ पु़लिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने शुक्रवार शाम पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस करके महिला तस्करों के इस गैंग का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि अमरोहा के हसनपुर थानाक्षेत्र में एक गांव की रहने वाली छात्रा पिछले कुछ वक्त से मझोला थाना क्षेत्र में कांशीराम नगर में किराए के कमरे पर रह रही थी। वह यहां बैंक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान वह पड़ोस में रहने वाले नईम पुत्र अहमद नबी निवासी रूद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर, उसकी पत्नी रूखसाना उर्फ संतोष और मुस्कान पत्नी हनीफ निवासी झांझनपुर थाना सिविल लाइंस के संपर्क में आई।
विज्ञापन


तीनों ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने झांसे में लिया और गाजियाबाद के एक व्यापारी से सौदा कर दिया। व्यापारी को सौंपने के लिए तीनों छात्रा को अपने साथ ले गए। बहन के कमरे से गायब होने पर छात्रा के भाई ने एसएसपी नितिन तिवारी को जानकारी दी। उसने शक जाहिर किया कि पड़ोस में रहने वाली महिला रुखसाना, उसके पति नईम और मुस्कान ने उसका बहन का बेचने की नीयत से अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला गंभीर था। लिहाजा कप्तान ने तुरंत रुखसाना और बाकी आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस सेल को देकर छात्रा को ट्रेस करने के आदेश दिए। आरोपियों की लोकेशन दिल्ली के पास मिली तो एसएसपी ने मझोला पुलिस को रवाना कर दिया। पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर आरोपियों को रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया और छात्रा को बरामद कर लिया। पुलिस ने मझोला थाने में केस दर्ज करके रुखसाना, मुस्कान और नईम को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed