हीरोइन के ससुराल में चोरी करने वाले धरे गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के सांता क्रूज में भाग्यश्री के ससुराल में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ने पिछले दिनों भाग्यश्री के ससुराल में लोगों को कॉफी में नींद की गोली मिलाकर पिलाई थी और फिर चोरी करने फरार हो गए थे।
इन दोनों चोरों की पहचान उत्तर प्रदेश के 23 साल के संजय कु्मार निषाद और 28 वर्षीय राकेश जेसवार के रुप में हुई। निषाद ने कबूला कि वो पिछले साल अभिनेत्री भाग्यश्री के ससुराल में काम करने गया था।
चोरी करने के उद्देश्य से 24 जनवरी 2014 को सुबह 9 बजे भाग्यश्री के सास-ससुर पन्नालाल डसानी और शाकुंतला डसानी की कॉफी में नींद की गोलियां मिला दी। दोनों के बेहोश होने के बाद निषाद ने अपने तीन अन्य साथियों को बुलाया और लूटपाट की। दरवाजा खुला छोड़ जाने की वजह से बाद में पड़ोसियों ने देखा और शिकायत की।
दोनों पुलिस हिरासत में , तीसरे साथी के लिए पूछताछ जारी
पड़ोसियों के बुलाने पर भाग्यश्री और उनके पति हिमालय डसानी मौके पर पहुंचे। हिमालय ने पुलिस को बताया कि 10 दिन पहले ही संजय निषाद को घर में कामकाज के लिए रखा था।
पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि भाग्यश्री के ससुराल में लूटपाट करने के बाद उन्होंने और भी कई घरों में चोरी की है। इन्होंने जून में सांता क्रूज में रहने वाले हीरे के व्यापारी के घर लूटपाट की। फिलहाल दोनों पुलिस की हिरासत में हैं और इनसे तीसरे साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है।