बिहार: चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया करोड़पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की राजधानी पटना से 300 किलोमीटर दूर कटिहार में मोटरसाइकिल की डिकी में रखे एक लाख रुपए चोरी करते पुलिस ने एक शख्स को रंगे हाथों पकड़ा लेकिन हैरानी की बात ये है कि जांच के दौरान पुलिस के होश तब उड़ गए जब पता चला कि चोर करोड़पति है।
एसपी क्षत्रनील सिंह ने बताया कि 'पुलिस उस वक्त हैरान रह गई कि आरोपी अर्जुन यादव गाड़ियों से चोरी करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड है। इस गैंग को वही चलाता था। उसका एक टीवीएस मोटरबाइक का शोरूम भी है।'
आरोप है कि अर्जुन लग्जरी कारों और मोटरसाइकिल से कीमती सामान गायब करने के लिए चोरों को ट्रेनिंग देता है। इस गैंग के मेंबर गाड़ियों के ड्राइवर या मालिकों के सामने 10 रुपए के एक साथ कई नोट बिखेरकर उनका ध्यान बांटते थे और मौका पाते ही इन चोरों के साथी गाड़ी से सामान और कैश गायब कर देते थे।
बगल में था चोर, फिर भी पुलिस थी अनजान
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, कोरहा ब्लॉक में अर्जुन यादव के गांव गेराबरी में किसी को पता नहीं है कि वह चोर है। उसके पास शहर में पुलिस स्टेशन के पास तीन मंजिला घर है। इसके अलावा गेराबरी गांव में भी घर है। इनकी कीमत करोड़ों में हैं। उसके बच्चे नामी स्कूलों में पढ़ते हैं।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान अर्जुन का ये रंग सामने आया है। पुलिस को पता चला कि यादव टीवीएस मोटरसाइकिल का सब-डीलर है। कई बैंकों में इसके अकाउंट हैं और साथ में 6 दुकानें भी हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस उसकी संपत्ति की पहचान करने में जुटी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी इसमें शामिल है।
'कोरहा' नाम से चर्चित इस गैंग में अर्जुन यादव सरगना के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार इस गैंग के कई सदस्यों को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि हर बार अर्जुन यादव पुलिस से बच निकलता था। पुलिस का कहना है कि उसने कभी थाने के आसपास के इलाके में चोरी नहीं की इसलिए वह लोगों की नजरों से बचता रहा।