फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   police arrested blackmaler

नेताओं को सेक्स ट्रैप में फंसाकर बनाता था 'एमएमएस'

Sat, 26 Jul 2014 01:23 PM IST
अमर उजाला/टीम डिजिटल,दिल्ली
अमर उजाला/टीम डिजिटल,दिल्ली Updated Sat, 26 Jul 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
police arrested blackmaler

केरल में नेताओं को सेक्ट ट्रैप में फंसाकर वीडियो

विज्ञापन
बनाने के आरोपी गैंग का सरगना युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मजे की बात ये है कि आरोपी एक नेता के ही कमरे में छिपा बैठा था।


गौरतलब है कि केरल में सेक्स एमएमएस ब्लेकमेलिंग केस काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। बड़े कारोबारियों और नेताओं को सेक्स ट्रैप में फांसकर एक गैंग उनको ब्लेकमेल कर रहा था। जिसकी पुलिस को कई दिनों से तलाश थी।

मुख्य आरोपी जयचंद्रन को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके कई और साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

बताया जा रहा है कि जयचंद्रन तिरुवरमपुरम में विधायक हॉस्टल में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक और राज्य कांग्रेस जनरल सेकेटरी टी सरथचंद्र प्रसाद के नाम पर अलॉट कमरे को अपना ठिकाना बनाए हुए था।

विज्ञापन


जब पुलिस उसको पकड़ने आई तो उसने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की उसने गाड़ी से भाग जाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस को विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय से विशेष अनुमति लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाल में फंस गए थे कई राजनीतिज्ञ

police arrested blackmaler
केरल में सेक्सकांड काफी चर्चा में रहा था। स्‍थानीय स्तर पर इस कांड से सनसनी मच गई थी। बड़े-बड़े कारोबारियों और नेताओं के सेक्स वीडियो बनने पर राजनीतिज्ञ गलियारों में भी सुगबुगाहट मच गई।

पुलिस इस ब्लैकमेलिंग कांड में संलग्न गिरोह को पकड़ने की काफी दिनों से कोशिश कर रही थी। आखिरकार उसे सफलता मिल ही गई। गैंग के मुख्य सरगना 46 वर्षीय जयचंद्रन को अब पकड़ लिया गया है।

ये शख्स सेक्स ट्रैप में बड़े-बड़े लोगों को फंसाता था और फिर उनकी रिकार्डिग बनाकर उनको ब्लैकमेल कर रकम ऐंठता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed